मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अग्रवाल ने पुणे टेस्ट मैच में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा। अपनी पारी की 183वीं गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने अपना सौकड़ा पूरा किया। इससे पहले ओवर में उन्होंने केशव महाराज को लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े थे और अपना स्कोर 99 पर पहुंचा दिया था। लगातार दो टेस्ट में दो शतक जड़कर मयंक ने पूर्व टेस्ट ओपनर वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है। मयंक से पहले वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ 2009-10 में लगातार दो टेस्ट मैच में शतक जड़े थे।