फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Video: पाकिस्तान के चोटिल शाहीन अफरीदी से मिले कोहली, पंत और राहुल, ऋषभ ने कही यह बात

Fri, 26 Aug 2022 10:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दुबई में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने भारत के कई खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल और युजवेन्द्र चहल के साथ मुलाकात की और सभी ने उनका हाल चाल जाना। इस दौरान अफरीदी के पैर में सपोर्ट लगा हुआ था। 
 
विज्ञापन
1 of 7
शाहीन अफरीदी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2022 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। 28 अगस्त को होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी। इस मैच से पहले भारत के कई खिलाड़ी पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी से मिले। सभी खिलाड़ियों ने शाहीन अफरीदी से उनका हाल-चाल जाना और उनके जल्दी ठीक होने की बात कही। इससे पहले भी भारतीय खिलाड़ी बाबर आजम और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से भी मिले थे। भारतीय खिलाड़ियों के शाहीन अफरीदी से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत के विराट कोहली, ऋषभ पंत, युजवेन्द्र चहल और केएल राहुल ने अफरीदी के साथ मुलाकात की। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शाहीन अफरीदी और युजवेन्द्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप से बाहर होने के बावजूद शाहीन पाकिस्तानी टीम के साथ एशिया कप के लिए यूएई पहुंचे हैं। अभ्यास सत्र के दौरान शाहीन किनारे पर बैठे थे और उनकी टीम के बाकी सदस्य नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे थे। भारतीय क्रिकेट टीम भी अभ्यास के लिए पहुंची और शाहीन को देखकर खिलाड़ियों ने उनसे बात की।
विज्ञापन

3 of 7
शाहीन अफरीदी और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत और केएल राहुल को अफरीदी के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इन दौरान खिलाड़ियों ने शाहीन के साथ हंसी-मजाक भी किया। इस मुलाकात का वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और अब यह वायरल हो चुका है। 

4 of 7
शाहीन अफदीरी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन का एशिया कप से बाहर होना पाकिस्तान टीम के लिए बड़ा झटका है। भारत और पाकिस्तान के पिछले मुकाबले में शाहीन ने कहर बरपाया था। पिछले साल टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज मैच में शाहीन ने भारत के रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को आउट किया था। उनकी अनुपस्थिति से पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा कमजोर हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 7
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीसीबी ने मोहम्मद हसनैन को एशिया कप के लिए शाहीन की जगह टीम में जगह दी है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप तक शाहीन के फिट होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

6 of 7
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : BCCI/Twitter
इससे पहले ट्रेनिंग के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की मुलाकात हुई थी। कोहली ने बाबर से हाथ मिलाया और उनसे कुछ देर बात की थी। इस दौरान पाकिस्तानी टीम के अन्य सदस्य उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोहम्मद नबी और राशिद खान के साथ युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI/Twitter
कोहली के अलावा वीडियो में हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और अर्शदीप सिंह सहित अन्य खिलाड़ी नजर आए थे। चहल और हार्दिक ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें