फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई यूनुस ने रखा फ्लावर के गले पर चाकू? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नहीं दे रहा जवाब

Fri, 03 Jul 2020 02:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
यूनुस खान - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड दौरे पर गई राष्ट्रीय टीम ने पूर्व बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर के इस दावे पर टिप्पणी से इनकार कर दिया कि पूर्व कप्तान यूनुस खान ने एक बार अनचाही सलाह देने पर उनके गले पर चाकू रख दिया था। फ्लावर ने यह सनसनीखेज आरोप एक क्रिकेट पॉडकास्ट में लगाए, जिसमें उन्होंने 2014 से 2019 तक पाकिस्तानी टीम के साथ अपने अनुभव के बारे में बताया।

विज्ञापन

2 of 4
यूनुस खान और ग्रांट फ्लावर - फोटो : ट्विटर
यूनुस इस समय पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच हैं। पीसीबी ने इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है, लेकिन बोर्ड के एक जानकार सूत्र ने बताया कि यह घटना 2016 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन की है। सूत्र ने कहा कि यह कोई संजीदा धमकी नहीं थी बल्कि नाश्ते की टेबल पर किया गया हल्का-फुल्का मजाक था।
विज्ञापन

3 of 4
ग्रांट फ्लावर औऱ यूनिस खान (दाएं) - फोटो : ट्विटर
सूत्र ने कहा, 'ग्रांट फ्लावर इसे जिस तरह से पेश कर रहे हैं, वह गलत है। यूनुस ने मजाक में मक्खन लगाने वाला चाकू उठाकर ग्रांट के सामने रखकर कहा था कि नाश्ते की टेबल पर सलाह देने की बजाय उन्हें चैन से खाने दें।'
विज्ञापन

4 of 4
ग्रांट फ्लावर औऱ यूनिस खान (दाएं) - फोटो : ट्विटर
फ्लावर ने उस घटना के बारे में कहा है कि मुख्य कोच मिकी आर्थर को बीच बचाव करके यूनुस को शांत करना पड़ा था। पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर ने वोर्सेस्टरशर में संपर्क करने पर कहा कि इस मसले पर अभी कोई बयान नहीं दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें