फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs IRE: 'मैं विराट का सम्मान करता हूं...', पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने क्यों की कोहली की तारीफ? जानें

Mon, 13 May 2024 05:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

Mohammad Rizwan on Virat Kohli : आयरलैंड के खिलाफ रिजवान ने 46 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और रिजवान - फोटो : ICC/T20 World Cup/AFP
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में वापसी की। पाकिस्तान की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 46 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, इस पारी से ज्यादा चर्चा रिजवान के उस बयान की हो रही है, जो उन्होंने मैच के बाद दिया। रिजवान ने मैच के बाद विराट कोहली की तारीफ की और उनका उदाहरण देते हुए बताया कि टी20 क्रिकेट में औसत क्यों मायने नहीं रखता है और बताया कि क्यों स्थिति के मुताबिक खेलने से ही आप मैच जीत सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
फखर जमान और मोहम्मद रिजवान - फोटो : PCB Twitter
रिजवान बने प्लेयर ऑफ द मैच
दरअसल, रिजवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मैच के बाद जब उन्हें अवॉर्ड दिया गया, तब उन्होंने कहा- यदि आप पूरे मैच को देखें तो आयरलैंड ने सच में अच्छा खेल दिखाया। इसलिए उन्हें श्रेय देना होगा। 194 रन का पीछा करना आसान नहीं है क्योंकि आयरलैंड परिस्थितियों को जानता है और उन्होंने शुरू में ही हमें महत्वपूर्ण झटके दिए, लेकिन मैंने और फखर जमान ने आक्रमण करने का फैसला किया। यही कारण है कि हम सफल रहे। जब हम हारते हैं तो आप हमेशा दबाव महसूस करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : IPL
कोहली को लेकर क्या बोले रिजवान?
यह पूछे जाने पर कि वह और विराट ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो खिलाड़ी हैं, जिनका औसत 50 से ऊपर है? इस पर रिजवान ने कहा- मैं अपने नंबरों को नहीं देखता। अगर आप औसत को देखते हैं, तो आप एक औसत खिलाड़ी हैं। अगर मैच की स्थिति और परिस्थितियों पर नजर डालें तो यह बेहतर है। कोहली के बारे में यही कहूंगा कि वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं और हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं उनका सम्मान करता हूं।
विज्ञापन

4 of 4
आयरलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : PCB/twitter
पाकिस्तान-आयरलैंड दूसरे टी20 में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 193 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 16.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर ने 34 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली थी। वहीं, हैरी टेक्टर ने 32 रन और कर्टिस कैंफर ने 22 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए, जबकि अब्बास अफरीदी को दो विकेट मिले।

वहीं, पाकिस्तान की ओर से रिजवान के अलावा फखर जमान ने 40 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी हुई। आजम खान 10 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेली। सीरीज का पहला मैच आयरलैंड ने पांच विकेट से जीता था। इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 14 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें