फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Photos: पाकिस्तान की शर्मनाक फील्डिंग, शाहीन अफरीदी को लगी चोट; तस्वीरों में देखें मैच का रोमांच

Sun, 10 Sep 2023 08:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

PAK vs IND Asia Cup 2023 Super 4 Match Photos: शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं, पाकिस्तानी गेंदबाजों को शुरुआती 10 ओवर में एक भी सफलता नहीं मिली। इस मुकाबले के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कैच छोड़ते पाकिस्तानी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (10 सितंबर) को शुरू हुआ। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, उसी समय बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। उसके बाद मैच शुरू नहीं हो पाया। अब यह मुकाबला सोमवार (11 सितंबर) को पूरा होगा। शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं, पाकिस्तानी गेंदबाजों को शुरुआती 10 ओवर में एक भी सफलता नहीं मिली। इस मुकाबले के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले हैं। हम तस्वीरों के जरिए उसे आपको दिखा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी मैच के दौरान चोटिल हो गए। आज शुरुआती ओवरों में उनकी गेंदबाजी का जादू देखने को नहीं मिला। भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जमकर उनकी धुनाई की। शाहीन ने तीन ओवर में 31 रन दिए। वह शुरुआती ओवरों के दौरान चोटिल हो गए और फिर पवेलियन लौट गए। हालांकि, बाद में शाहीन फिर मैदान पर आए और गेंदबाजी की।
विज्ञापन

3 of 7
गिल का कैच छोड़ते इफ्तिखार अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने शुभमन गिल को आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर जीवनदान दिया। नसीम शाह की बाहर जाती गेंद शुभमन गिल के बल्ले से लगकर स्लिप की ओर गई। वहां खड़े इफ्तिखार अहमद कैच नहीं ले पाए। गिल ने जीवनदान का फायदा उठाया और उन्होंने अपने स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया।

4 of 7
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी की। गिल और रोहित ने पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।
विज्ञापन

5 of 7
विकेट लेने के बाद शादाब खान - फोटो : सोशल मीडिया
शादाब खान ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित ने उनकी गेंदों पर जबरदस्त बल्लेबाजी की और जमकर चौके-छक्के उड़ाए। हालांकि, वह ज्यादा देर तक ऐसा नहीं कर सके और शादाब खान ने उन्हें फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने 49 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। रोहित ने अपने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया। वह ऐसा करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज हैं। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में ही छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन ने वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। उन्हें शाहीन अफरीदी ने सलमान के हाथों कैच कराया। शुभमन 52 गेंदों में 10 चौके की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें