फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 रन पर ही इंग्लैंड की आधी टीम ढेर, इस खिलाड़ी ने तो अंग्रेजों का बैंड बजा दिया

Mon, 04 Mar 2019 03:46 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
oshane thomas
वेस्टइंडीज ने पांचवें और आखिरी वन-डे मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। इस मैच के हीरो रहे ओशाने थॉमस ने 21 रन देकर पांच विकेट लेकर अंग्रेजों की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
england
इस मैच में इंग्लैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.1 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई थी। इंग्लैंड का वन-डे में वेस्टइंडीज में अब तक का सबसे कम स्कोर है। खास बात यह है कि इंग्लैंड ने महज दो रनों के अंतराल में अपने पांच विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन

3 of 5
ओशेन थॉमस
मैच में इंग्लैंड एक समय 111 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन फिर थॉमस की घातक गेंदबाजी के चलते यह टीम अपने स्कोर में महज दो रन ही जोड़ सकी और 113 पर ऑल आउट हो गई।

4 of 5
moin ali
दरअसल इंग्लैंड का 111 रन पर छठा विकेट एमएम अली के रूप में गिरा। इसी स्कोर पर टीम ने अपना सातवां बल्लेबाजी भी गंवा दिया। इसके बाद टीम ने स्कोर बोर्ड पर सिर्फ दो रन ही जोड़े और 113 रन पर ही आठवां, नौवां और दसवां विकेट भी गंवा दिया और टीम ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस गेल
इसके जवाब में गेल की 27 गेंदों पर 5 चौकों और 9 छक्कों से 77 रन की पारी की बदौलत 12.1 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। गेल को सीरीज में 39 छक्कों के साथ 106 की औसत से 424 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें