फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta को टक्कर देगी Honda की ये एसयूवी, लेटेस्ट फीचर से होगी लैस

Mon, 04 Mar 2019 02:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Honda HRV Launch-4
Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए होंडा भी अपनी एसयूवी पर काम कर रही है। होंडा के पोर्टफोलियो में कॉम्पैक्ट एसयूवी नहीं है। वहीं एमपीवी सेगमेंट की Honda BR-V बाजार में उतनी छाप नहीं छोड़ पाई, जितनी उम्मीद जताई जा रही थी। वहीं अब Honda HR-V को लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

7 मार्च को सिविक की ऑफिशियल लॉन्चिंग

2 of 6
honda Civic India
पिछले साल होंडा सीआर-वी और सिविक को शोकेस करने के बाद होंडा 7 मार्च को सिविक की ऑफिशियल लॉन्चिंग करने वाली है। सिविक में इस सेगमेंट में पहली बार ब्रेक होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेन वाच जैसे फीचर दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन

टाटा हैरियर से भी मुकाबला

3 of 6
Honda HRV Launch-2
वहीं सिविक के बाद होंडा अपनी प्रतिद्वंदी कोरियन कार कंपनी हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा को टक्कर देने के लिए होंडा एचआर-वी को लॉन्च कर सकती है। इसकी टक्कर निसान किक्स, और अपकमिंग मॉडल्स किआ एसपी2आई, स्कोडा कैमिक, टाटा ब्लैकबर्ड से होगी। वहीं टाटा की हैरियर से भी इसका मुकाबला होगा।
 

होंडा एचआर-वी या वेजेल में बड़े क्रोम बार के साथ स्पोर्टी बंपर

4 of 6
2019-Honda-Vezel-HR-V
जापान में बिक रही होंडा एचआर-वी या वेजेल में बड़े क्रोम बार के साथ स्पोर्टी बंपर मिलेगा, जिस पर ब्रांड लोगो भी होगा। इसमें स्लीक एलईडी हेडलाइट, बड़े फॉग लैंप मिलेंगे। वहीं इसमें लेटेस्ट ग्लोबल डिजाइन के मुताबिक शार्प बॉडी पैनल्स और हॉरिजॉन्टल टैललैंप्स मिलेंगे।        
 
विज्ञापन

एचआरवी की लंबाई 4294 एमएम

5 of 6
Honda HRV Launch-5
वहीं होंडा एचआर-वी में 1.8 लीटर का पेट्रोल और 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज डीजल इंजन मिलेगा, पेट्रोल इंजन 141 पीएस का पावर देगा, जबकि डीजल इंजन 120 पीएस की पावर देगा। वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल और पैडल शिफ्टर के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। एचआरवी की लंबाई 4294 एमएम, चौड़ाई 1772 एमएम और ऊंचाई 1605 एमएम होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2610 एमएम का होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 12 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच

6 of 6
Honda HRV Launch-6
होंडा एचआर-वी पहले से ही ग्लोबल मार्केट में मौजूद है और इसमें वे सभी सेफ्टी फीचर हैं, जो किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी में होने चाहिए। वहीं होंडा अपनी इस एसयूवी को 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है और इसकी कीमत 12 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें