भारतीय क्रिकेट फैन्स के नजरिए से देखा जाए तो आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। 2 वर्ष पहले 16 जून 2019 को भारत और चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मैनचेस्टर में हुआ था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 89 रनों से हराया। विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ ये पाकिस्तान की लगातार सातवीं हार थी। इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान विश्व कप में आज तक भारत से जीत नहीं पाया है।