फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के फैसले का असर: TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ काफी सस्ता, जानें नई कीमत और शानदार फीचर्स

Wed, 16 Jun 2021 11:11 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) की कीमतों में बड़ी कटौती की है। टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसने फेम 2 योजना के तहत सब्सिडी में बदलाव के अनुरूप अपनी आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें घटा दी हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया स्टेज 2 (फेम इंडिया 2, FAME II) योजना में आंशिक संशोधन किया था। जिसके बाद कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में कटौती की घोषणा की है।

कीमत कितनी हुई कम
कंपनी ने जानकारी दी है कि TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर अब 11,250 रुपये सस्ती हो गई है। अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 1,00,777 रुपएये हो गई है। पहले इसकी कीमत 1,12,027 रुपये थी। वहीं बंगलूरू में इसकी कीमत अब 1,10,506 रुपये हो गई है, जो पहले 1,21,756 रुपये थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई कीमत सरकार द्वारा फेम 2 योजना के तहत सब्सिडी में बदलाव को लेकर हाल में की गयी घोषणा के अनुरूप है। इससे देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS
फेम 2 सब्सिडी बढ़ाई गई
पिछले हफ्ते सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया चरण दो (फेम इंडिया दो) योजना में आंशिक संशोधन किया था। इसके तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए मांग प्रोत्साहन को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति यूनिट (किलो वाट/घंटा) क्षमता कर दिया गया। पहले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 प्रति यूनिट की सब्सिडी थी। इनमें प्लग इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड बाहन शामिल हैं। इसमें बसें शामिल नहीं हैं।

ताजा संशोधन के तहत भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए प्रोत्साहन की सीमा को वाहन की लागत के 40 फीसदी तक सीमित किया है। पहले यह सीमा 20 फीसदी थी।

फेम 2 सब्सिडी के संशोधन पर टिप्पणी करते हुए, टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक, सुदर्शन वेणु ने कहा, "हम इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार के निरंतर समर्थन का स्वागत करते हैं। सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और इस पर टीवीएस काफी निवेश कर रहा है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए बेहतर प्रोत्साहन से इसकी पैठ बढ़ेगी। इस तरह की नीतिगत दिशा से भविष्य की टेक्नोलॉजी के स्वदेशी विकास की ओर अग्रसर होना चाहिए।" 
विज्ञापन

3 of 5
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS
बैटरी और ड्राइविंग रेंज
TVS का बैटरी से चलने वाला यह स्कूटर 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। यह मोटर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 4.2 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 2.25kWh की क्षमता का lithium-ion बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्जिंग के बाद TVS iQube Electric स्कूटर 75 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लगता है। 

4 of 5
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS
मिलते हैं शानदार फीचर्स
फीचर्स के लिहाज से यह स्कूटर कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन TVS SmartXonnect (टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट) प्लेटफॉर्म के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें एडवांस टीएफटी क्लस्टर और टीवीएस आईक्यूब एप भी मिलता है। कनेक्टिविटी ऐप के जरिए इस स्कूटर में कई फीचर्स मिलते हैं जैसे जियो-फेंसिंग, नेविगेशन असिस्ट, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट /
एसएमएस अलर्ट। इसमें डे और नाइट डिस्प्ले, क्यू-पार्क असिस्ट, मल्टी-सलेक्ट इकोनॉमी और पावर मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे इनोवेटिव फीचर्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TVS iQube - फोटो : TVS
दिल्ली में हाल में शुरू हुई बिक्री
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल फरवरी की शुरुआत में  नई दिल्ली में लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध है। TVS iQube Electric को मूल रूप से एक साल पहले बंगलूरू में लॉन्च किया गया था। कंपनी TVS iQube Electric स्कूटर के साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी देती है। कंपनी इस स्कूटर को जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी बिक्री के लिए लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय बाजार में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Bajaj Chetak और Ather इलेक्ट्रिक स्कूटरों से है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें