फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत से हारा पाकिस्तान, टीम इंडिया ने दर्ज की थी लगातार सातवीं जीत

Wed, 16 Jun 2021 02:23 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट फैन्स के नजरिए से देखा जाए तो आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। 2 वर्ष पहले 16 जून 2019 को भारत और चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मैनचेस्टर में हुआ था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 89 रनों से हराया। विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ ये पाकिस्तान की लगातार सातवीं हार थी। इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान विश्व कप में आज तक भारत से जीत नहीं पाया है। 
विज्ञापन

2 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पारी का आगाज करने उतरे रोहित शर्मा और केएल राहुल ने जोरदार शुरुआत की। इन दोनों आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े। राहुल 57 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

3 of 6
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों पर धावा बोला। उन्होंने भी रोहित के साथ शतकीय साझेदारी की। विराट 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद आमिर ने अपना शिकार बनाया।

4 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Cricket World Cup twitter
रोहित शर्मा ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। वह 113 गेंदों पर 140 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या 26 और विजय शंकर 15 रन बनाने में सफल रहे। भारत ने इस तरह निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 336 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से आमिर ने तीन विकेट लिए जबकि हसन अली और वाहाब रियाज को 1-1 विकेट मिला। 
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 13 रनों पर धराशायी हो गया। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं फखर जमां ने क्रीज पर रुकने की कोशिश की लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी वाला करिश्मा नहीं कर पाए। फखर 62 रन बनाकर आउट हुए। जबकि बाबर आजम ने 48 रनों की पार खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा का टी-20 शतक - फोटो : ट्विटर @BCCI
भारत की सधी गेंदबाजी के आगे मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद और शोएब मलिक कुछ खास नहीं कर पाए। निचले क्रम के बल्लेबाज इमाद वसीम ने 46 और शादाब खान ने 20 रनों की पारियां खेलीं लेकिन पाकिस्तान को जिताने में नाकाम रहे। ये मैच बारिश से प्रभावित रहा जिसके बाद पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रनों का संसोधित लक्ष्य दिया गया था लेकिन पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी। 140 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें