डिविलियर्स ने कहा- सूर्यकुमार को विश्व कप टीम में देखकर बहुत राहत मिली। मैं बहुत खुश हूं। सैमसन को लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ने कहा- मैंने सैमसन को बैटिंग करते हुए देखा है। मैंन उन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम में 92 रन बनाते हुए देखा था। उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 7
डिविलियर्स ने सैमसन और सूर्या को लेकर बयान दिए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को लगता है कि भारत के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 50 ओवर के प्रारूप में सफल होने के लिए अपनी मानसिकता में मामूली बदलाव करने की जरूरत है। खेल के सबसे छोट प्रारूप में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे हैं, लेकिन वनडे में 24.33 का उनका औसत काफी खराब है, जिसमें उनके नाम 24 पारियों में केवल दो अर्धशतक हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
सूर्यकुमार खुद इन आंकड़ों को काफी खराब मानते हैं। वह डिविलियर्स की 360 डिग्री हिट करने की शैली के अनुसार ही बल्लेबाजी करते हैं। डिविलियर्स ने उनकी प्रशंसा करते हुए अपने यूट्यूब चैनल ‘एबी डिविलियर्स 360’ पर कहा- मैं सूर्यकुमार का बड़ा फैन हूं। वह उसी तरीके से खेलते हैं जैसा मैं खेला करता था, लेकिन वनडे में वह अभी तक ऐसी बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा- यह दिमाग में मामूली से बदलाव की बात है जो उन्हें करना होगा और उनके पास ऐसा करने की काबिलियत मौजूद है। सूर्यकुमार को विश्व कप टीम में देखकर बहुत राहत मिली। मैं बहुत खुश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस विश्व कप में उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम के संतुलन को देखते हुए वह शायद शुरुआत नहीं करें, लेकिन विश्व कप लंबा टूर्नामेंट है। देखते हैं तब क्या होता है।
4 of 7
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
संजू सैमसन के विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाने पर डिविलियर्स ने कहा- मुझे उनके बारे में ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है। हम सभी जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं। उनके पास बल्लेबाजी के लिए सबकुछ है। यह सब दिमाग में होता है और यह वनडे, योजना, विश्व कप और दबाव के अनुरूप ढलने की बात है। सूर्या और संजू दोनों ही शानदार खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
डेनिएल और एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
डिविलियर्स ने कहा- मैंने सैमसन को बैटिंग करते हुए देखा है। मैंन उन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम में 92 रन बनाते हुए देखा था। उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी थी। वह नए तरीकों के साथ पुराने स्टाइल में भी बैटिंग कर सकते हैं। वह सीधे बल्ले के साथ खेलना पसंद करते हैं। उनके पास शानदार पुल और हुक शॉट हैं।
विज्ञापन
6 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम विश्व कप के मैच घरेलू मैदानों पर खेलेगी जिससे उस पर काफी दबाव होगा। इसको लेकर डिविलियर्स ने रोहित शर्मा एंड कंपनी से कहा है कि ‘निर्भिक होकर खेलो और 2011 की सफलता दोहराओ’। उन्होंने कहा- भारतीय टीम शानदार है, सचमुच मजबूत है। भारत के लिए मेरी एकमात्र चिंता उसका अपनी सरजमीं पर खेलना है। वे भारत में खेलकर खिताब जीत चुके हैं। पर उन पर काफी दबाव होगा।
डिविलियर्स ने कहा- भारतीय टीम इससे निपट सकती है। मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं दिखती। आप जिस पर नियंत्रण कर सकते हो, करो। लेकिन निर्भिक होकर खेलो। भारतीय टीम विश्व कप में अपना अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।