फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: सीरीज में न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार, मैच में बने ये छह प्रमुख रिकॉर्ड्स

Mon, 03 Feb 2020 09:23 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया ने रविवार को पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में न्यूजीलैंड का वाइट वॉश कर दिया। माउंट मांउगानुई में खेले गए आखिरी टी-20 में विराट सेना ने कीवियों को सात रन से हराकर चारों खाने चित कर दिया। दोनों टीमों के बीच हुई यह सीरीज काफी रोमांचक रहा। लगातार दो मैच सुपर ओवर में गए और दोनों मैचों में टीम इंडिया की जीत हुई। आखिरी मैच में कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बने। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स परः
 
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बन गई। टीम इंडिया ने तीसरी मर्तबा विदेशी सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को उनकी धरती पर टी-20 सीरीज में चारों खाने चित किया है।
विज्ञापन

3 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने साल 2015 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

4 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में सीरीज के चौथे टी-20 में 60 रन बनाए और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 24 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 या इससे अधिक का स्कोर बनाया है, जबकि रोहित ने 25 बार।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में सलामी बललेबाजी रोहित शर्मा ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल की। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 हजारी बन गए हैं। उन्होंने 14000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित इस मुकाम को हासिल करने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, सहवाग समेत सात बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने भारत के खिलाफ आखिरी और पाचवें टी-20 मैच में उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया। वह इस मैच में मैदान पर उतरने के साथ ही अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज किया। वह यह खास उपलब्धि हासिक करने वाले न्यूजीलैंड के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले शोएब मलिक (113) और रोहित शर्मा (107) ने यह कमाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल ने कीवियों के खिलाफ पांचवें टी-20 में 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। राहुल ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में कुल 224 रन बनाए, जो किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 199 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें