श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। यानी ग्लेन फिलिप्स ने जितना स्कोर अकेले बनाया, श्रीलंका की पूरी टीम उतने रन नहीं बना सकी। श्रीलंका के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन
1 of 10
शतक लगाने के बाद ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन के बड़े अंतर से हराया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रन की पारी खेली। वहीं, इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे डेरिल मिशेल ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
2 of 10
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। यानी ग्लेन फिलिप्स ने जितना स्कोर अकेले बनाया, श्रीलंका की पूरी टीम उतने रन नहीं बना सकी। श्रीलंका के नौ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इनमें पाथुम निसांका (0), कुसल मेंडिस (4), धनंजय डी सिल्वा (0), चरिथ असलंका (4), चमिका करुणारत्ने (3), वनिंदु हसरंगा (4), महेश तीक्ष्णा (0), कसुन रजिथा (8) और लाहिरू कुमारा (4) शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 10
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन फिलिप्स का शतक इस विश्व कप का दूसरा शतक है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली थी। वहीं, यह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज द्वारा टी20 विश्व कप में लगाया गया दूसरा शतक है। इससे पहले ब्रैंडन मैकुलम 2012 टी20 विश्व कप में 123 रन बना चुके हैं। वही टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा इंडिविजुअल स्कोर वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में फिलिप्स ने मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा।
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
बल्लेबाज
इंडिविजुअल
स्कोर (रन)
खिलाफ
जगह, साल
ब्रैंडन मैकुलम
123
बांग्लादेश
पल्लेकल, 2012
ग्लेन फिलिप्स
104
श्रीलंका
सिडनी, 2022
मार्टिन गुप्टिल
93
स्कॉटलैंड
दुबई, 2021
डेवोन कॉन्वे
92*
ऑस्ट्रेलिया
सिडनी, 2022
4 of 10
ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। एक वक्त न्यूजीलैंड की टीम ने चार ओवर में 15 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। फिन एलेन एक रन, डेवोन कॉन्वे एक रन और कप्तान केन विलियम्सन आठ रन बना सके। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल ने चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। मिशेल 24 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने 39 गेंदों में पचास रन पूरे किए।
विज्ञापन
5 of 10
कॉन्वे आउट होकर पवेलियन लौटते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स नीशम आठ गेंदों में पांच रन बना सके। इस बीच फिलिप्स ने एक छोर संभाले रखा और 61 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक जड़ा। हालांकि, आखिरी ओवर में फिलिप्स आउट हो गए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने शनाका के हाथों कैच कराया। फिलिप्स 64 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.50 का रहा।
विज्ञापन
6 of 10
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
ईश सोढ़ी एक रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर पांच गेंदों में 11 रन और टिम साउदी एक गेंद में चार रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, महेश तीक्ष्णा, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा और लाहिरू कुमारा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
7 of 10
श्रीलंका बना न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने सातवें ओवर तक 24 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। पाथुम निसांका और धनंजय डी सिल्वा तो खाता भी नहीं खोल सके। कुसल मेंडिस चार रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असलंका चार रन और चमिका करुणारत्ने तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भानुका राजपक्षे ने कप्तान दासुन शनाका के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी निभाई। राजपक्षे 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में राजपक्षे ने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
8 of 10
असलंका पवेलियन लौटते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
वनिंदु हसरंगा चार रन और महेश तीक्ष्णा शून्य पर आउट हुए। कप्तान दसुन शनाका 32 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ईश सोढ़ी ने लाहिरू कुमारा को आउट कर श्रीलंका की पारी को 102 रन पर समेट दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को दो-दो विकेट मिले। टिम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन को एक-एक विकेट मिला।
9 of 10
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ट का बॉलिंग फिगर टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए चौथा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर है। टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क गिलेस्पी के नाम है। उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ सात रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं, दूसरे नंबर पर मिचेल सैंटनर हैं। सैंटनर ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 11 रन देकर चार विकेट झटके थे।
न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट बॉलिंग फिगर
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। उसके तीन मैचों में पांच अंक हो गए हैं। वहीं, कीवी टीम का नेट रन रेट +3.850 है, जो कि शानदार है। वहीं, श्रीलंका की टीम ग्रुप-1 में आखिरी यानी छठे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक हैं। इंग्लैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट बेहतर होने के कारण इंग्लैंड की टीम दूसरे, आयरलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों में दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। ग्रुप-1 में सभी टीमों ने अपने तीन-तीन मुकाबले खेल लिए हैं। अब सभी को दो-दो मुकाबले और खेलने हैं।