फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2022: इस वर्ल्ड कप के अब तक के टॉप 10 लंबे छक्के, इन दो बल्लेबाजों ने तो स्टेडियम के पार पहुंचाई गेंद

Sat, 29 Oct 2022 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

टी20 फॉर्मेट को चौके-छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होने के कारण अब तक ज्यादा हाई स्कोरिंग मुकाबले नहीं देखे गए हैं। भारतीय उपमहाद्वीप की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के मैदान आमतौर पर बड़े होते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
टी20 वर्ल्ड कप के सबसे लंबे छक्के - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 का राउंड रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रुप-1 और ग्रुप-2 दोनों में सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं। ऐसे में आगे के मुकाबले और भी दिलचस्प रहने वाले हैं। क्वालिफाइंग राउंड और सुपर-12 राउंड को मिलाकर शुक्रवार तक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 26 मैच खेले जा चुके हैं और अब तक सेमीफाइनल के लिए किसी भी टीम का दावा पुख्ता नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 13
टी20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानों का फोटोशूट - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 फॉर्मेट को चौके-छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप होने के कारण अब तक ज्यादा हाई स्कोरिंग मुकाबले नहीं देखे गए हैं। भारतीय उपमहाद्वीप की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के मैदान आमतौर पर बड़े होते हैं। इस वर्ल्ड कप का हाईएस्ट इनिंग्स स्कोर 205/5 का रहा है, जो दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाए थे। इस वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड में अब तक सिर्फ दो बार 200 का स्कोर पार हुआ है।
विज्ञापन

3 of 13
राइली रूसो - फोटो : ICC
इस वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में तीन बल्लेबाज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इनमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो और श्रीलंका के कुसल मेंडिस शामिल हैं। रजा ने अब तक पांच पारियों में आठ छक्के, रूसो ने एक पारी में आठ छक्के और मेंडिस भी पांच पारियों में आठ छक्के लगा चुके हैं। हम आपको इस वर्ल्ड कप में लगे टॉप 10 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बता रहे हैं। इस वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड यूएई के जुनैद सिद्दकी के नाम है। 

4 of 13
राइली रूसो - फोटो : सोशल मीडिया
10. राइली रूसो: दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने इस वर्ल्ड कप में अब तक एकमात्र शतक लगाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंदों में 109 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194.64 का रहा था। अपनी पारी में रूसो ने सात चौके और आठ छक्के लगाए। मैच के दौरान 17वें ओवर में शाकिब अल हसन की गेंद पर रूसो ने 97 मीटर का छक्का जड़ा था। 
विज्ञापन

5 of 13
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : सोशल मीडिया
9. मार्कस स्टोइनिस: ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने सुपर-12 राउंड में श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में स्टोइनिस ने 18 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए थे। अपनी पारी में स्टोइनिस ने चार चौके और छह छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 327.78 का रहा था। स्टोइनिस ने मैच के दौरान 16वें ओवर में महेश तीक्ष्णा की गेंद पर 97 मीटर का छक्का लगाया था। 
विज्ञापन

6 of 13
मिचेल मार्श - फोटो : सोशल मीडिया
8. मिचेल मार्श: ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-12 राउंड के पहले मुकाबले में 97 मीटर का छक्का लगाया था। मार्श ने इस मैच में 12 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन की पारी खेली थी। वह अपनी टीम को जिताने में कामयाब नहीं हो पाए। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच 89 रन से गंवाया था।
विज्ञापन

7 of 13
इफ्तिखार अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
7. इफ्तिखार अहमद: पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने भारत के खिलाफ 97 मीटर का छक्का लगाया था। इफ्तिखार ने इस मैच में 34 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए थे। इसमें से तीन छक्के इफ्तिखार ने अक्षर पटेल के एक ओवर में लगाए थे। इनमें से एक सिक्स 97 मीटर का रहा। पाकिस्तान यह मैच चार विकेट से हार गया था।

8 of 13
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : सोशल मीडिया
6. मार्कस स्टोइनिस: स्टोइनिस ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपनी तूफानी पारी में कई छक्के लगाए। इसमें 15वें ओवर में वनिंदु हसरंगा की गेंद पर लगाया 98 मीटर का छक्का भी शामिल है। उन्होंने मिड ऑन के ऊपर से गेंद को दर्शक दीर्घा में पहुंचाया।

9 of 13
माइकल जोन्स - फोटो : सोशल मीडिया
5.माइकल जोन्स: स्कॉटलैंड के माइकल जोन्स ने क्वालिफाइंग राउंड के दौरान आयरलैंड के जोशुआ लिटिल की गेंद पर 98 मीटर का छक्का लगाया था। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोन्स ने यह छक्का लगाया था। इस मैच में जोन्स ने 55 गेंदों में 86 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.36 का रहा था।

10 of 13
एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
4. एरॉन फिंच: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच इस वर्ल्ड कप में अब तक कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप की दो पारियों में 13 रन और नाबाद 31 रन की पारियां खेली हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-12 राउंड के अपने पहले मैच में फिंच ने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए थे। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। जो एक छक्का फिंच ने लगाया था वह ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर लगाया था। यह 102 मीटर लंबा छक्का रहा। फिंच ने गेंद को मिड ऑन बाउंड्री के पार पहुंचाया था।

11 of 13
रोवमन पॉवेल - फोटो : सोशल मीडिया
3. रोवमन पॉवेल:  वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल ने क्वालिफाइंग राउंड के दौरान जिम्बाब्वे ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर 104 मीटर लंबा छक्का लगाया। हालांकि, यह मैच वेस्टइंडीज की टीम जीत गई थी, लेकिन स्कॉटलैंड और फिर आयरलैंड से हारकर टीम क्वालिफाइंग राउंड को भी पार नहीं कर सकी। वेस्टइंडीज की टीम दो बार की चैंपियन भी रह चुकी है।

12 of 13
ओडियन स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
2. ओडियन स्मिथ: वेस्टइंडीज के ही ओडियन स्मिथ ने आयरलैंड के खिलाफ क्वालिफाइंग राउंड के दौरान 106 मीटर लंबा छक्का लगाया था। अब तक के टॉप दस लंबे छक्कों की लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर है। अडेयर की फुल टॉस गेंद पर स्मिथ ने 106 मीटर लंबा छक्का लगाया। गेंद होबार्ट स्टेडियम के बाहर पहुंच गई।
विज्ञापन

13 of 13
जुनैद सिद्दकी - फोटो : सोशल मीडिया
1. जुनैद सिद्दकी: यूएई के 10वें नंबर के बल्लेबाज जुनैद सिद्दकी ने अब तक टूर्नामेंट में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले में 17वें ओवर में दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर 109 मीटर का छक्का लगाया। गेंद जीलॉन्ग स्टेडियम के छत पर जाकर गिरी। हालांकि, यह मैच यूएई की टीम हार गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें