फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहले सुनाई थी खरी-खोटी, अब विराट को बताया ब्रह्मांड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर'

Tue, 21 Aug 2018 10:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक (103) जड़ते ही भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिल हुसैन ने उनकी जमकर तारीफ की है।


 
विज्ञापन

2 of 8
virat and anderson
एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार झेलने के बाद भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिल हुसैन ने विराट कोहली की जमकर आलोचनाएं की थी और अब जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं। बता दें कि पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें ब्रह्मांड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया है।
विज्ञापन

3 of 8
नासिर हुसैन
हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, 'कोहली शायद महसूस नहीं कर पाएंगे कि उनके 2014 के दौरे के बाद इंग्लैंड में साबित होने की अटकलें थी, लेकिन विश्व क्रिकेट यह देखने का इंतजार कर रहा था कि क्या वह खुद को महान बनाने के लिए रन बना सकते हैं और खुद को सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर की तरह इंग्लैंड की सरजमीं पर  रन बनाकर साबित कर सकते हैं।'

4 of 8
विराट कोहली
हुसैन ने आगे कहा, 'विराट ने इंग्लैंड की सरजमीं पर जिस स्थिति में बल्लेबाजी कर खुद को साबित किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 400 रन साबित कर दिया कि वह एक महान खिलाड़ी हैं। विराट का प्रदर्शन शानदार रहा। मुझे विश्वास है कि वह इस समय ब्रह्मांड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं। मुझे उनकी तीव्रता और रिलैक्स के बीच का संतुलन काफी पसंद है।'
विज्ञापन

5 of 8
Nasser Hussain
याद हो कि इग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद नासिर हुसैन ने विराट पर जमकर निशाना साधा था और खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया की 31 रन से हार के लिए उन्हें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
virat kohli
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाज के रूप में प्रदर्शन असाधारण रहा, लेकिन उन्होंने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए और स्काई स्पोर्ट्स से हवाले से कहा था कि, भारत की 31 रन से हार के लिए उन्हें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।' 
विज्ञापन

7 of 8
विराट कोहली
बता दें कि विराट ने नॉटिंघम टेस्ट क तीसरे दिन की दूसरी पारी में शानदार 103 रन की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 197 गेंदों का सामना किया और 10 चौकें जड़े। इस शतक के साथ ही वह अपने टेस्ट करियर में 23 शतक जड़ दिए।
 
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली - फोटो : file photo
बता दें कि साल 2014 के आखिरी दौरे पर विराट ने पूरी सीरीज में महज 134 रन बनाए थे। शतक जड़ते ही कोहली पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद दूसरे ऐसे एशियन कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में 400 से ज्यादा रन का स्कोर किया। मौजूदा सीरीज में वह फिलहाल 440 रन बना चुके हैं। साल 1990 में अजहरुद्दीन ने 426 रन बनाए थे। विराट ने 3 मैचों के 6 पारियों में 400 से ज्यादा रन का स्कोर अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें