फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 पारियों के बाद पुजारा ने जड़ा अर्धशतक, बोले- काउंटी खेलने से मिली मदद

Tue, 21 Aug 2018 10:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पुजारा
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने स्वीकार किया कि तीसरे टेस्ट में उन पर रन बनाने का दबाव था लेकिन उन्होंने कहा कि काउंटी क्रिकेट खेलने से उन्हें इंग्लैंड के हालात में बल्लेबाजी करके खोया फॉर्म हासिल करने में मदद मिली। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
बता दें कि उन्होंने 208 गेंदों का सामना कर 9 चौकों की मदद से 72 रन का शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पुजारा ने 147 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरे दिन पुजारा ने दूसरे दिन के स्कोर 33 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन मात्र 39 रन जोड़ पाए। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट-पुजारा
बता दें कि लाल गेंदों में यह उनका पहला अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले 16 पारियों के बाद कोई अर्धशतक जमाया है। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ 113 रन की शतकीय साझेदारी की।

4 of 6
विराट-पुजारा
पुजारा ने कहा, 'काउंटी खेलने से मुझे मदद मिली। मैंने बहुत कुछ सीखा। काउंटी में मैंने ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन मैं कठिन पिचों पर खेल रहा था। मेरा आत्मविश्वास कभी कम नहीं हुआ था। मुझे हमेशा लगता था कि मैं नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और जल्दी ही बड़ा स्कोर बनाऊंगा।' उन्होंने कहा कि खराब फार्म की वजह से उन पर दबाव था। 
विज्ञापन

5 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : bcci
उन्होंने कहा कि मैंने दबाव महसूस किया। जब आप रन नहीं बना पाते तो हमेशा दबाव रहता है। एक टीम के रूप में, एक बल्लेबाजी ईकाई केरूप में इस टेस्ट से पहले हम रन नहीं बना सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
उन्होंने कहा कि शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना जरूरी था, खासकर इस टेस्ट में। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने पहली और दूसरी पारी में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्हें इसका श्रेय जाता है क्योंकि कई बार पचास या सौ रन बनाना ही अहम नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें