फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेशी टीम को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर मुस्ताफिजुर

Tue, 29 May 2018 08:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mustafizur rahman
अगले माह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हट गए हैं। पांव में लगी चोट से जूझ रहे मुस्ताफिजुर ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय शिविर के दौरान दर्द की शिकायत की थी। आईपीएल में मुस्ताफिजुर मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुस्ताफिजुर रहमान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से कहा गया है कि चोट के कारण वह कई हफ्ते के लिए मैदान से दूर हो गए हैं। उन्हें इस चोट से उबरने में तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
मुस्तफिजुर रहमान
मुस्ताफुजिर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ तीन से सात जून तक टी-20 सीरीज खेलनी है जो देहरादून में खेली जाएगी।

4 of 5
मुस्ताफिजुर रहमान - फोटो : IPL
बता दें कि मुस्ताफिजुर रहमान बांग्लादेश के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक हैं। आईपीएल के किसी भी सीजन में फ्रैंचाइजी इस खिलाड़ी पर दांव खेलने से कभी नहीं घबराती। पिछले सीजन में मुस्ताफिजुर डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुस्ताफिजुर रहमान - फोटो : Sussex
मुस्ताफिजुर रहमान ने अब तक खेले कुल 24 टी-20 मैचों में 35 विकेट चटकाए हैं। वन-डे क्रिकेट में तो इस गेंदबाज का रिकॉर्ड और भी शानदार है। मुस्ताफिजुर ने 27 वन-डे मैचों में 51 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें