फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से थे टीम इंडिया से बाहर, अब वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

Sun, 01 Sep 2019 06:02 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
murli vijay
टीम इंडिया से बाहर चल रहे टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। विजय ने कहा है कि वह क्रिकेट सिर्फ जुनून के लिए खेलते हैं। उनका कहना है कि वह किसी भी टीम के लिए खेलें उसके लिए अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। विजय ने शनिवार को कहा कि मैं क्रिकेट गर्व और जुनून के लिए खेलता हूं।
विज्ञापन

2 of 4
murli vijay
उन्होंने कहा कि मैं भारत या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बारे में नहीं सोच रहा। मेरा फंडा उच्च स्तरीय क्रिकेट खेलना है। तो कोई भी क्रिकेट मेरे लिए अच्छा है। उन्होंने कहा मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। विजय ने कहा कि मैं बीते 15 साल से यही करता आया हूं। और मेरी इस सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। बेशक, अधिक खेलने से आपको अनुभव और अधिक मौके मिलते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
मुरली विजय - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
विजय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। विजय ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल दिसंबर में खेला था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा थे।
 
विज्ञापन

4 of 4
मुरली विजय
उन्होंने कहा कि मैंने अपने सपनों की कोई सीमा तय नहीं की है। मैंने चार बार भारतीय टीम में वापसी की है और मुझ पर इसे लेकर कोई दबाव नहीं है। मुझे वापसी का रास्ता पता है और मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करना चाहता हूं। मैं क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें