फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अफरीदी के बिगड़े बोल, कहा-हिटलर के रूप में पहचाने जाएंगे

Sun, 01 Sep 2019 05:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद अफरीदी-नरेंद्र मोदी - फोटो : social Media
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे शाहिद अफरीदी शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना की वर्दी में नजर आए। अफरीदी ने सेना की वर्दी पहन भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी भी की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आह्वान पर शुक्रवार को वहां की सरकार ने कश्मीर हावर नाम से कार्यक्रम आयोजित किया था।
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद अफरीदी - फोटो : social Media
यह कार्यक्रम पाक सरकार ने भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में आयोजित किया था। जिसमें अफरीदी भी शामिल हुए और वह जब पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कराची में आयोजित कार्यक्रम में अफरीदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा पाकिस्तान कश्मीर मामले में सरकार और सेना के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
shahid afridi
अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि आप (मोदी) और आपके समर्थकों ने भारत की छवि को बुरी तरह खराब किया है। भारत में कुछ पढ़े-लिखे लोग हैं, जो समझदारी की बात कर रहे हैं। आपको उन्हें सुनने की जरूरत है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा कि जब आपकी मौत होगी तो हिटलर के रूप में पहचाने जाएंगे।

4 of 5
शाहिद अफरीदी
अफरीदी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान और बाकियों ने इस मामले को हल करने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय भारत और पाकिस्तान के रिश्ते काफी अच्छे थे। हम एक दूसरे के यहां आते थे और लोग खुश थे। हालांकि जबसे आप (मोदी) सत्ता में आए हैं, आपने जो गुजरात में किया वही आप कश्मीर में कर रहे हैं। यह अज्ञानता की निशानी है। हमने भारत पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने की पूरी कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद अफरीदी - फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि मैंने जो टोपी और वर्दी पहनी है, वह दिखाता है कि मैं इस देश का सैनिक हूं और रहूंगा। सभी सितारों और हस्तियों की जिम्मेदारी है कि वे आगे आएं और अपनी भूमिका निभाएं।' अफरीदी ने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही कश्मीर से जुड़ा रहा है। उनके दादा को कश्मीर के गाजी की पदवी प्राप्त थी ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें