रिकॉर्ड 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी मुंबई गुरुवार को बड़ौदा के खिलाफ अपने ही घर में एक नया इतिहास रचने जा रही है। वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला ग्रुप सी का ये मैच रणजी ट्रॉफी इतिहास में मुंबई का 500वां मैच होगा। इस मुकाम पर पहुंचने वाली मुंबई पहली टीम है। टीम इंडिया को सबसे ज्यादा क्रिकेटर इसी टीम ने दिए हैं। आईए रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम के 500वें मैच के अवसर पर उससे जुड़े कुछ रोचक आंकड़ों पर नजर डालें।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
2 of 9
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
83 रणजी सीजन में जीते 41 खिताब
मुंबई रणजी इतिहास की सबसे सफल टीम है। किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में दुनिया में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत मुंबई का ही है। मुंबई ने 49.4 प्रतिशत सीजन यानी हर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। ऐसा दुनिया में और कोई टीम नहीं कर सकी है। विश्व क्रिकेट में धरेलू क्रिकेट की सबसे सफल ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यू साउथ वेल्स ब्लूज है। न्यू साउथ वेल्स ने 115 सीजन में 46 खिताब अपने नाम किया है। दूसरे नंबर पर काबिज मुंबई ने 83 में से 41 खिताब जीते। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब काबिज है। यॉर्कशायर ने 118 सीजन में से 33 बार खिताब अपने नाम किया है। न्यू साउथ वेल्स का खिताबी जीत प्रतिशत 40 है और यॉर्कशायर का लगभग 28।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
3 of 9
रणजी ट्रॉफी के साथ मुंबई क्रिकेट टीम
लगातार 15 खिताब पर कब्जा
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक समय तो ऐसा था जब सफलता का मतलब मुंबई होता था। लगातार 15 साल मुंबई ने खिताबी जीत हासिल की। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुंबई ने ये 15 खिताब साल 1958-59 से 1972-73 तक जीते। मुंबई की टीम अब तक कुल 46 बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई जिसमें से 41 में उसे जीत हासिल हुई। मुबई के बाद रणजी की सबसे सफल टीम कर्नाटक है। जिसने 14 बार फाइनल में प्रवेश किया लेकिन 8 बार ही खिताब पर कब्जा कर सकी।
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
4 of 9
रणजी खिताब के साथ मुंबई क्रिकेट टीम
83 साल में मिली केवल 26 हार
रणजी के 83 साल के इतिहास में मुंबई को केवल 26 बार हार का सामना करना पड़ा है। 499 मैचों में उसे 242 में जीत हासिल हुई जबकि 231 मैच बराबरी पर समाप्त हुए।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
5 of 9
अजीत वाडेकर
वाडेकर की कप्तानी में जीते सबसे ज्यादा खिताब
मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाले कप्तान अजीत वाडेकर हैं। वाडेकर की कप्तानी में मुंबई ने 1968-69, 1969-70, 19-71-72 और 1972-73 सीजन में खिताबी जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
6 of 9
वसीम जाफर
वसीम जाफर सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रणजी मैच खेलने का रिकॉर पूर्व कप्तान वसीम जाफर के नाम दर्ज है। जाफर ने मुंबई के लिए 120 मैच खेले और 9759 रन बनाए।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
7 of 9
पद्माकप शिवालकर
पद्माकर शिवालकर सबसे सफल गेंदबाज
मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पद्माकर शिवालकर के नाम है। शिवालकर ने अपने करिअर में 361 विकेट लिए। उनके नाम मुंबई की तरफ से मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 1972-73 सीजन में तमिलनाडू के खिलाफ उन्होंने 34 रन देकर 13 विकेट हासिल किए थे।
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
8 of 9
श्रेयस अय्यर
- फोटो : bcci
युवा श्रेयस के नाम दर्ज है एक सीजन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
एक रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज है। श्रेयस ने एक सीजन में 1321 रन बनाए थे।
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
9 of 9
संजय मांजरेकर
- फोटो : Cricket Highlights
संजय मांजरेकर ने खेली है सबसे लंबी पारी
रणजी में मुंबई की ओर से सबसे बड़ी पारी संजय मांजरेकर के नाम दर्ज है। मांजरेकर ने साल 1990-91 में हैदराबाद के खिलाफ 377 रन की पारी खेली थी।