भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने बुधवार को अपना 90वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ नाश्ता किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीटर पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को बनाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरें: 90 साल के हुए आडवाणी, इस तरह मनाया जन्मदिन, PM ने दी बधाई
2 of 5
पीएम ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पूर्व उप प्रधानमंत्री ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर अपना विशेष स्थान बनाया है।’ पीएम ने कहा कि ‘हम भाजपा नेता भाग्यशाली हैं जो हमें आडवाणी जी का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उनका भाजपा को बनाने में एक विशेष योगदान है।’
विज्ञापन
तस्वीरें: 90 साल के हुए आडवाणी, इस तरह मनाया जन्मदिन, PM ने दी बधाई
3 of 5
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए कहा ‘मैं आडवाणी जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे राजनीतिक जीवन की कामना करता हूं।’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट करते हुए कहा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई लाल कृष्ण आडवाणी जी। आपका जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे।’
तस्वीरें: 90 साल के हुए आडवाणी, इस तरह मनाया जन्मदिन, PM ने दी बधाई
4 of 5
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 90वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।
तस्वीरें: 90 साल के हुए आडवाणी, इस तरह मनाया जन्मदिन, PM ने दी बधाई
5 of 5
बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई लाल कृष्ण आडवाणी जी। आपका जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे।’ पूर्व उप प्रधानमंत्री गुजरात में गांधीनगर से सात बार सांसद रह चुके हैं।