फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: हार के मुंह से जीत छीन लाए मुंबई इंडियंस के ये 5 योद्धा

Thu, 17 May 2018 03:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और मैच अपने हाथ से गंवा दी। आइये जानते हैं कि इस बेहद ही रोमांचक मैच की जीत के 5 हीरो कौन रहेः

 
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

2 of 6
jaspreet bumrah
इस रोमांचक मुकाबले में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया।  उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने इस दौरान केएल राहुल (94), आरोन फिंच (46) और मार्कस स्टोइनिस (1) को अपना शिकार बनाया।




 
विज्ञापन

किरोन पोलार्ड

3 of 6
pollard
मुंबई की तरफ से सबसे अधिक रन स्टार ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने ही बनाए। पोलार्ड ने इस रोमांचक मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 50 रन की तूफानी पारी खेली। 
 

मिचेल मैक्लेनाघन

4 of 6
मिचेल मैक्लेनाघन
मैक्लेनाघन ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 37 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (18) और युवराज सिंह (1) को अपना शिकार बनाया। युवराज उस वक्स आउट हुए जब पंजाब को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्लेनाघन ने लेविस के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन

कृणाल पांड्या

5 of 6
Krunal Pandya
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की तेज शुरुआत हुई ही थी कि पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने चौथी ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को बड़ा झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी एविन लेविस (9) को क्लीन बोल्ड किया। 71 रन के स्कोर पर मुंबई का 4 विकेट गिर गया था। इसके बाद कृणाल पांड्या (32) और पोलार्ड ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 136 तक पहुंचाया। दोनों के बीच 65 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुर्यकुमार यादव

6 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ipl
इस मुकाबले में सुर्यकुमार यादव ने एविन लेविस के साथ मिलकर सधी शुरुआत की थी, लेकिन पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने चौथी ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को बड़ा झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी एविन लेविस (9) को क्लीन बोल्ड किया। पहले विकेट के लिए सूर्यकुमार और लेविस के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ देर के बाद एक बार फिर टाई ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (27) को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें