फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 धुरधंरों के साथ बैंगलोर के खिलाफ मोर्चा संभालेगी मुंबई, देखें संभावित प्लेइंग XI

Thu, 28 Mar 2019 11:46 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : file photo
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में आज विराट कोहली के नेतृत्व वाली बैंगलोर का मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई  से होगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन का अपना पहला मुकाबला गंवाया था। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमें खास रणनीतियों के साथ मैदान संभाल सकती हैं। आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि कैसी हो सकती है मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन...
 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : file photo
ओपनर
बैंगलोर के खिलाफ दूसरे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा क्विंटन डीकॉक के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। दोनों बैंगलोर के खिलाफ टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ipl
मिडिल ऑर्डर
वहीं, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव टीम की बल्लेबाजी को मजूबत बनाने का काम करते हैं। पिछले सीजन में भी सूर्यकुमार ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

4 of 5
युवराज सिंह
ऑलराउंडर
इस टीम की सबस बड़ी ताकत इसके ऑलराउंडर हैं। मुंबई के पास युवराज सिंह के अलावा कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या और धांसू बेन कटिंग हैं। मिडल ओवर्स में यह बल्लेबाज तेजी से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का दम रखते हैं। पिछले मुकाबले में भी युवराज सिंह ने शानदार अर्धशतकी पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lasith malinga
गेंदबाजी 
पिछले मैच में मैदान पर बुरी तरह घायल जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। बुमराह की जगह टीम में लसिथ मलिंगा को एंट्री मिल सकती है। जबकि मिशेल मैक्लिनेगन और रसिख सलाम गेंदबाजी आक्रमण को ज्यादा मजबूत बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें