फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें सितारे पृथ्वी शॉ को मिली अहम जिम्मेदारी, U-19 वर्ल्ड कप में करेंगे भारत का नेतृत्व

Mon, 04 Dec 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए मुम्बई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है।
   
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
इस संबंध में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'जूनियर टीम के चयनकर्ताओं ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2018 के लिए टीम का चयन किया हैं। 16 देशों के बीच होने वाला यह टूर्नामेंट 13 जनवरी से तीन फरवरी 2018 तक न्यूजीलैंड में खेला जाएगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
अंडर-19 टीम - फोटो : ndtv
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने इस खिताब को 2000, 2008 और 2012 में जीता है और पिछले साल भी टीम उपविजेता रही। गत वर्ष बांग्लादेश हुए विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के हाथों हार गयी थी।  इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया (1988, 2002 & 2010) ने भी इस खिताब को तीन बार अपने नाम किया है।   
 

4 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : indianexpress
बता दें कि टूर्नामेंट की तैयारियों के लिये बेंगलुरु में अभ्यास शिविर लगाया जायेगा। चौधरी ने कहा कि वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए 8 से 22 दिसंबर तक बेंगलुरु में अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा,  'शॉ के अलावा बंगाल के पॉरेल को उनकी टीमों से रणजी मैच खेलने की छूट दी गयी है और वे 12 दिसंबर से शिविर में जुड़ेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
मालूम हो कि पृथ्वी शॉ का क्रिकेट की दुनिया में कद बढ़ता जा रहा है। उम्र के 18 वें साल में उन्होंने 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 शतक ठोक दिए हैं। हाल ही में शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर से होने लगी थी। शॉ ने अब तक जो 5 शतक प्र‌थम श्रेणी मैच में लगाए हैं उनमें से 4 शतक तो सिर्फ रणजी मैचों में बने हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें