टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ने विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की तारीफ करते हुए कहा कि ये दोनों जानते हैं रन बनाना।
विज्ञापन
2 of 5
सुनील गावस्कर
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में गवास्कर ने कहा, 'मैं विराट और स्मिथ दोनों को ही अपने टीम में रखना चाहूंगा। स्मिथ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं और विराट नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं। इस दौरान उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना को भी नकार दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ESPN
68 वर्षीय गवास्कर कहा है कि ब्रीसबेन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने नाबाद 141 रन की शानदार पारी खेली थी, जो कि एक रिकॉर्ड के तौर पर शामिल हुआ। वहीं विराट बैक-टू-बैक दो दोहरा शतक लगाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
4 of 5
सुनील गावस्कर
उन्होंने कहा, 'जिस तरह से वो 50-60 और फिर 70 से 80 के बीच जाते हैं। यदि आप लोकेश राहुल को देखोगे तो वो जब 70-80 पर खेल रहे होते हैं, उसके बाद वो थोड़ा आगे निकल जाते हैं मतलब खेलने में तेजी ले आते हैं, जिससे वो आउट हो जाते है। लेकिन ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा आप विराट और स्मिथ को करते नहीं देखे होंगे।'
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे व आखिरी मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 6वां दोहरा शतक लगाया है। इस के साथ ही विराट बतौर कप्तान सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।