राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जादू इस साल आईपीएल में न बल्ले से और न ही कप्तानी में चला लेकिन एक रिकॉर्ड बनाने में जरूर सफल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
आईपीएल में कप्तान धोनी ने छू लिया नया कीर्तिमान
2 of 5
- फोटो : PTI
कप्तान धोनी बतौर विकेटकीपर एक रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। आईपीएल के सभी संस्करणों में वह सबसे ज्यादा स्टंपिग करने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं। धोनी के नाम 142 मैचों में सबसे ज्यादा 27 स्टपिंग हो चुकी हैं। जबकि विकेट के पीछे उन्होंने 62 कैच लपके हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में कप्तान धोनी ने छू लिया नया कीर्तिमान
3 of 5
- फोटो : PTI
मंगलवार को कप्तान धोनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन को स्टंप कर आईपीएल में अपना 27 वां शिकार किया। अब आगे जानते हैं, स्टंपिंग में उनसे करीबी विकेटकीपर कौन-कौन हैं।
आईपीएल में कप्तान धोनी ने छू लिया नया कीर्तिमान
4 of 5
MS dhoni
- फोटो : PTI
धोनी से एक स्टंप पीछे चल रहे हैं गुजरात लायंस के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक। दिनेश के नाम 26 स्टंपिंग हैं। हालांकि विकेट के पीछे कैच लपकने में वह धोनी से काफी आगे हैं। दिनेश के खाते में 134 मैचों में कुल 70 कैच हैं।
तीसरे नंबर पर आते हैं कोलकाता नाइटराइडर्स के विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा। रॉबिन के नाम 80 आईपीएल मैचों में 25 स्टंप हैं, जबकि विकेट के पीछे वह 46 कैच लपक चुके हैं।