फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी के बारे में एमएस धोनी ने कही बड़ी बात, पत्नी के साथ विवाद पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

Mon, 12 Mar 2018 07:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद गहराता जा रहा है। जहां ने अपने पति शमी पर मारपीट और हत्या करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं, उन्होंने शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी और मोहम्मद शमी
हालांकि, स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का समर्थन मिला है। धोनी ने हाल ही में मीडिया के सामने आकर शमी के पक्ष में अपना बयान दिया है। धोनी ने कहा, 'जितना मैं जानता हूं, शमी अच्छे व्यक्ति हैं और वह अपने देश व पत्नी को धोखा नहीं दे सकते। यह शमी की निजी जिंदगी है और हमें इस पर कोई टिपण्णी नहीं करना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने भी शमी के समर्थन में बात करते हुए कहा था, 'बीसीसीआई ने अच्छा काम यह किया कि उन्होंने शमी का कांट्रेक्ट कैंसल नहीं बल्कि होल्ड पर डाल दिया। मेरे ख्याल से यह कांट्रेक्ट जारी रहना चाहिए क्योंकि क्रिकेटर की जहां तक क्षमता का सवाल है, उससे इस मामले का कोई लेना देना नहीं है। साथ ही कोर्ट में अभी शमी के खिलाफ कोई आरोप भी साबित नहीं हुआ है।'

4 of 5
mohammed shami
टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान कपिल देव ने हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों को बकवास करार दिया था। हरियाणा के देव ने हसीन जहां के एक्शन पर सवाल करते हुए शमी को कड़ी मेहनत करने वाला क्रिकेटर करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohammed shami
शमी ने मीडिया के सामने आकर कहा, 'अगर यह मुद्दा बातचीत से हल हो जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। आपसी तालमेल से इस मुद्दे को सुलझाना ही हम दोनों और हमारी बेटी के लिए बेहतर रहेगा। मुझे इसके लिए कोलकाता जाना पड़ेगा तो भी तैयार हूं और मुझे हसीन जहां कहीं भी बुलाएंगी तो मैं बातचीत के लिए वहां जाऊंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें