फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेन स्टोक्स का नहीं खत्म हुआ विवाद, टीम इंडिया के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं खेलेंगे

Mon, 12 Mar 2018 05:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट में नहीं खेलेंगे। स्टोक्स की 6 अगस्त को ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में विवाद के लिए मुकदमे की तारीख तय हुई है। बता दें कि यह ट्रायल पांच से सात दिनों तक चल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
बेन स्टोक्स
26 वर्षीय स्टोक्स इस समय इंग्लैंड के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने आज वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में अपनी हाजिरी दर्ज कराई और उनकी गैर-दोषी याचिका जारी की, क्योंकि उनके परीक्षण की सुनवाई ब्रिस्टल में चल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : getty
स्टोक्स पिछले दिनों एशेज सीरीज में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व नहीं कर सके थे क्योंकि 25 सितंबर को उन्होंने ब्रिस्टल के नाइटक्लब के बाहर देर रात मारपीट की थी। 

4 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : icc
हालांकि, उन्होंने इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज में वापसी की। स्टोक्स पर कलह करने का आरोप है और उनके साथ 28 वर्षीय रायन अली व 26 वर्षीय रायन हेल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : bbc
यह तीनों व्यक्ति पिछले महीने ब्रिस्टल मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए थे, जहां क्लर्क ने आरोप सुनाए, लेकिन तीनों ने इसे मानने से इंकार कर दिया। बता दें कि यह घटना ब्रिस्टल के क्लिफटन ट्रायंगल एरिया स्थित एमबार्गो नाइटक्लब के बाहर की है, जहां इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे मैच खेला था। इस घटना में स्टोक्स के साथ इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक्स हेल्स के उपस्थित होने की भी बात की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें