आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस साल आईपीएल के लिए वो जमकर मेहनत कर रहे थे, लेकिन कोरोना की वजह से यह लीग टल गई है। आईपीएल में एक टीम खेलती है, जिसके प्रशंसक उसके लिए जीने-मरने को तैयार रहते हैं, लेकिन आखिर क्यों? उस टीम में ऐसा क्या है जिसकी दीवानगी दक्षिण से लेकर उत्तर तक के क्रिकेट फैंस पर सवार रहती है। वे टीम है चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)। सीएसके आईपीएल की सुपरहिट टीम मानी जाती है, मतलब जिस मैदान पर भी वो खेले उसके झंडे लहारते हुए वहां आपको दिख जाएंगे। कुल मिलाकर धोनी का जलवा आपको चेन्नई के बाहर भी में देखने को मिल जाएगा। आज चेन्नई के लोगों के लिए थाला बने एमएस 2008 के ऑक्शन में सीएसके की पहली पसंद नहीं थे। टीम के मालिक एन श्रीनिवासन किसी और खिलाड़ी को खरीदना चाहते थे।