फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की डांस टीचर बनी बेटी जीवा, इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस का VIDEO वायरल

Mon, 03 Dec 2018 05:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ziva dhooni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी बेटी जीवा संग खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम में न चुने जाने के बाद धोनी का पूरा दिन बेटी जीवा के साथ बीत रहा है और दोनों एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
dhoni ziva
हाल ही में धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में वो अपनी बेटी जीवा के साथ एक अंग्रेजी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बेटी जीवा धोनी को डांस के स्टेप्स सिखा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ziva dhoni
मैनचेस्टर यूनाइटेड की टी-शर्ट में नजर आ रहे धोनी अपनी बेटी के एक-एक स्टेप्स को बड़े ध्यान से देखते हुए फॉलो कर रहे हैं। यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं जब दोनों की मस्ती ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

4 of 5
ziva
इससे पहले एक और वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह जीवा के साथ भोजपुरी और तमिल में बात करते दिखे थे। पुराने वीडियो में बेटी जीवा एमएस धोनी से भोजपुरी में बात करती है और पूछती है - कईसन बा, तो पापा एमएस धोनी बोलते हैं ठीक बा.' इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhoni ziva
धोनी-जीवा के मस्तीभरे पलों को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन वीडियो पर काफी कमेंट आ रहे हैं और लोग इन्हें शेयर भी कर रहे हैं।

वीडियो देखें:
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें