Tata harrier interior
इंटीरियर
टाटा हैरियर में 8.8-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जेबीएल कंपनी का साउंट सिस्टम, लेदर की फिनिश के साथ सिल्वर रंग के डोर हैंडल,हल्के ग्रे और ब्राउन रंग से सजा ड्यूल टोन फिनिश डैशबोर्ड दिया गया है।हुंडई क्रेटा के कैबिन में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि आॅक्स, यूएसबी, जीपीएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपॉर्ट करता है वहीं इसके टॉप एंड वेरियंट में पैनोरमिक सनरूफ भी है।
इसके अलावा हुंडई क्रेटा में क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 तरीको से इलेक्ट्रिकली अजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट के साथ और वियरेबल स्मार्ट की भी मौजूद है। हालांकि टाटा हैरियर में ब्लूटूथ टेलिफोन,रिवर्स कैमरा डिस्प्ले, जैसे भी कई फीचर्स देखने को मिलते हैं।