फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल से लेकर एमएस धोनी तक, इन 5 स्पोर्ट्स बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड

Sat, 14 Jul 2018 11:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sports biopic
दिलजीत दोसांज और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म सूरमा शुक्रवार 13 जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है और इसकी ओपनिंग कमाई करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह फिल्म हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्टार खिलाड़ी पर बनी बायोपिक पर्दे पर औंधे मुंह गिरी हो। इतिहास गवाह है कि खिलाड़ियों पर बनी फिल्मों ने पर्दे पर अंधी कमाई की है।
विज्ञापन

दंगल

2 of 6
दंगल
पूर्व रेसलिंग चैंपियन महावीर फोगाट और उनकी बेटियों पर बनी फिल्म 'दंगल' ने बॉलीवुड के पर्दे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। भारतीय रेसलर गीता-बबीता की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने 387.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में महावीर फोगाट का किरदार आमीर खान ने निभाया था।
विज्ञापन

एमएस धोनी द अनटोल्ट स्टोरी

3 of 6
मैच देखने पहुंचे फिल्मी धोनी - फोटो : अमर उजाला
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ट स्टोरी' भी सबसे सफल बायोपिक में से एक है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी इस फिल्म ने पर्दे पर 133.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

भाग मिल्खा भाग

4 of 6
Bhaag Milkha Bhaag
पूर्व ओलंपिक चैंपियन मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' भी कमाई के मामले में पीछे नहीं रही है। इस फिल्म ने 108.93 करोड़ रुपये छापे थे। फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने बखूबी निभाया था।
विज्ञापन

मैरी कोम

5 of 6
Mary Kom
देश की सबसे बड़ी महिला मुक्केबाज मैरी कोम पर बनी फिल्म दर्शकों को भले ही बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई थी, लेकिन इस फिल्म ने भी बड़ी आसानी से 56.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म में मैरी कोम का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ए बिलियन ड्रीम

6 of 6
Sachin-A Billion Dreams - फोटो : social media
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सचिन ए बिलियन ड्रीम' को भी फैंस से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन फिल्म ने 50.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें