फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: एक घंटे की बारिश ने ही खोल दिल्ली की पोल, आज भी हैं तीन दशक पहले जैसे हालात

Sat, 14 Jul 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Delhi Rain
दिल्ली में गर्मी से कुछ राहत मिल जाए इसके लिए लोग दुआएं कर रहे थे। शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में मानसून आया और तेज बारिश हुई। बारिश से लोगों को राहत तो मिली लेकिन कुछ देर में ही दिल्ली के इंतजामों की पोल खुल गई। बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। भरे पानी के कारण लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। इस बारिश ने यह भी बता दिया कि जो हाल तीन दशक पहले थे वही अभी भी हैं। ये तस्वीरें इस बात की गवह हैं कि जो हालत जो हालत मिंटो रोड की 1990 में थी वही आज भी है।
विज्ञापन

2 of 8
Delhi Rain
यह तस्वीर मिंटो रोड की है, जो 28 साल पहले 1990 में ली गई थी। हालात आज भी ऐसे ही हैं जो पहले थे। दिल्ली में आज भी बारिश से उतना ही भर जाता है जितना पहले भरता था। हां फर्क है तो सिर्फ इतना कि यह तस्वीर ब्लैक एंड वाइट से कलर हो गई है।  
विज्ञापन

3 of 8
delhi rain
यह तस्वीर भी मिंटो रोड की है जो 2013 जुलाई में ली गई थी। स्थिति जस की तस है। बारिश के कारण मिंटो रोड रेलवे ब्रिज के नीचे भयंकर पानी भर जाता है। कई वाहन भी यहां पर फंस जाते हैं जिन्हें  बमुश्किल यहां से निकाला जाता है।   

4 of 8
Delhi Rain
इस बारिश के कारण लक्ष्मी नगर, सचिवालय, मंडी हाउस, करोल बाग नोयडा सहित फरीदाबाद के भी कई हिस्सों में पानी भर गया। 
विज्ञापन

5 of 8
Delhi Rain
भारी गर्मी के बीच बारिश ने काफी राहत दी। लोगों ने खूब मस्ती भी की। बच्चें बड़े सब नाहते दिखे तो कुछ बाइक पर बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए।  
विज्ञापन

6 of 8
Delhi Rain
स्कूल से लौट रहे बच्चों ने भी बारिश का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

7 of 8
Delhi Rain
बारिश के कारण लगे जाम से निजात दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला। वह ट्विटर के माध्य से लोगों को अवगत कराते रहे कि बारिश के कारण कहां पानी भर गया है और कहां पर जाम लगा हुआ है।  
विज्ञापन

8 of 8
rain shimla
मौसम विभाग के मुताबिक आज रात भी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें