लिस्ट ए क्रिकेट में कई बार देखने को मिला है कि बल्लेबाजों ने गेंदबाजों का दिन बिगाड़ा और खूब शॉट्स घुमाए। चलिए आपको बताते हैं कि लिस्ट ए क्रिकेट में कब-कब बल्लेबाज किसी गेंदबाज के लिए बुरा सपना बने:
विज्ञापन
2 of 8
जो कार्टर
43 रन- नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट्स के जो कार्टर और ब्रेट हैंपटन ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के गेंदबाज विलेम लुडिक के ओवर में 43 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। लुडिक के एक ओवर में कुल 43 (4, 6 (नो बॉल), 6 (नो बॉल), 6, 1, 6, 6, 6) रन इस तरह बने।
विज्ञापन
3 of 8
एलटन चिगुम्बुरा
39 रन- जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुम्बुरा ने 2013-14 में ढाका में शेख जमाल टीम की तरफ से खेलते हुए अबाहानी लिमिटेड के अलाउद्दीन बाबू के ओवर में 39 रन बनाए थे। चिगुम्बुरा ने ओवर में चार छक्के जमाए।
4 of 8
जेपी ड्यूमिनी
- फोटो : File
37 रन - पिछले साल केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी ने एडी लीए के ओवर में 37 रन बंटोरे थे। केप कोबराज की तरफ से खेलते हुए डुमिनी ने नाइट्स के एडी के ओवर में कुल पांच छक्के जमाए। एक बार उन्होंने दो रन दौड़कर बनाए जबकि एक नो बॉल पर चौका जमाया।
विज्ञापन
5 of 8
हर्शल गिब्स
- फोटो : ESPN
36 रन - दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज हर्शेल गिब्स की इस पारी को कोई क्रिकेट फैन कैसे भूल सकता है। 2006-07 में सेंट किट्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज गिब्स ने नीदरलैंड्स के वान बुंगा के ओवर में लगातार 6 छक्के उड़ाए थे। गिब्स का नाम इन छह छक्कों के कारण रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है।
विज्ञापन
6 of 8
आरवी गोमेज
35 रन - यह रिकॉर्ड भारत में बना। हैदराबाद के रैफी गोमेज ने केरल के रवि तेजा के ओवर में 35 रन बनाए। 2009-10 में चेन्नई में खेले गए इस मैच में गोमेज ने पांच छक्के और एक चौका जमाया। एक रन वाइड से मिला।
विज्ञापन
7 of 8
विव रिचर्ड्स
34 रन - विव रिचर्ड्स ने काउंटी क्रिकेट में यह कमाल किया था। उन्होंने समरसेट की तरफ से खेलते हुए ग्लोसेस्टरशायर के गेंदबाज ग्रेवनी की जमकर धुनाई की। 1977 में टॉटन में खेले गए मुकाबले में रिचर्ड्स ने एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 34 रन बनाए।
34 रन - टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस खास क्लब का हिस्सा हैं। 2000/01 में चेन्नई में भारत की तरफ से खेलते हुए गांगुली ने भारत बी के गेंदबाज सुखविंदर सिंह का दिन खराब किया था। प्रिंस ऑफ कोलकाता ने सिंह के ओवर में दो चौके और चार छक्के सहित कुल 34 रन बनाए।