फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hasin Jahan Appeal: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की पीएम मोदी से खास अपील- इंडिया नाम को बदल दीजिए

Sun, 14 Aug 2022 08:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हसीन जहां ने कहा है कि देश का नाम इंडिया नहीं होना चाहिए। हमारे देश का नाम सिर्फ भारत या हिंदुस्तान होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद शमी और हसीन जहां - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से वो लगातार विवादों में रही हैं। शमी से अलग होने के बाद हसीन जहां अलग-अलग वजहों से चर्चा में रही हैं। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश का नाम बदलने की अपील की है। इसके बाद से वो फिर चर्चा में आ गई हैं। हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से खास अपील की है। 
विज्ञापन

2 of 6
हसीन जहां - फोटो : IPL/BCCI
हसीन जहां ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह से भी देश का नाम बदलने की अपील की है। हसीन ने इंडिया नाम पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

3 of 6
shami hasin jahan
हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो शेयर करते हुए लिखा "हमारा देश, हमारा सम्मान। मैं भारत से प्यार करती हूं। हमारे देश का नाम सिर्फ भारत या हिंदुस्तान होना चाहिए।"
 

4 of 6
शमी-हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला
हसीन जहां ने आगे लिखा "माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय गृहमंत्री जी से दरख्वास्त है कि इंडिया नाम को बदल दें, जिससे कि पूरी दुनिया में हमारे देश को भारत या हिंदुस्तान कहें ना कि इंडिया।"
विज्ञापन

5 of 6
हसीन जहां
इसके साथ ही हसीन जहां ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तीन लड़कियां सफेद रंग की पोशाक में नाच रही हैं और उनके दुपट्टे का रंग केसरिया, सफेद और हरा है, जो देश के झंडे को दर्शाता है। साथ ही वीडियो में 'देश रंगीला' गाना बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां - फोटो : ट्वि्टर
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी साल 2014 में हुई थी। इसके बाद 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने जांच में शमी को निर्दोष पाया और वो देश के लिए खेल रहे हैं। हालांकि, मौजूदा टी20 टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें