फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheteshwar Pujara Video: इंग्लैंड में पुजारा का जलवा, लगातार दूसरे वनडे में ठोका शतक, बाउंड्री से बनाए 110 रन

Sun, 14 Aug 2022 08:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुजारा के लिस्ट ए करियर का सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने सरे के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 20 चौके और पांच छक्के लगाए। पुजारा की पारी की बदौलत ससेक्स ने सरे को 379 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में छह विकेट पर 378 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड में चेतेश्वर पुजारा का शानदार फॉर्म जारी है। काउंटी क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद पुजारा अब रॉयल लंदन वनडे कप में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। ससेक्स टीम के कप्तान पुजारा ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया है। उन्होंने रविवार (14 अगस्त) को सरे के खिलाफ 131 गेंद पर 174 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान पुजारा ने 110 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बना दिए।
विज्ञापन

2 of 6
शतक लगाने के बाद पुजारा (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा के लिस्ट ए करियर का सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने सरे के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 20 चौके और पांच छक्के लगाए। पुजारा की पारी की बदौलत ससेक्स ने सरे को 379 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में छह विकेट पर 378 रन बनाए। सरे ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने ससेक्स के दो बल्लेबाजों नौ रन के अंदर पवेलियन भेज दिया। हैरिसन वॉर्ड पांच और अली ओर चार रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

3 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
दो विकेट गिर जाने के बाद पुजारा और टॉम क्लार्क ने टीम की पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी की। क्लार्क ने 106 गेंद पर 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। पुजारा 48वें ओवर में आउट हुए। उस समय टीम का स्कोर 350 रन था।
 

4 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले पुजारा ने पिछले मैच में वार्विकशायर के खिलाफ 79 गेंदों में 107 रन की पारी खेली थी। तब उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा था। उस मैच में ससेक्स को जीत नहीं मिली थी। वार्विकशायर ने 50 ओवर में छह विकेट पर 310 रन बनाए थे। जवाब में ससेक्स की टीम 306 रन ही बना सकी।
 
विज्ञापन

5 of 6
पुजारा बल्लेबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी छह ओवर में ससेक्स को जीत के लिए 70 रन की जरूरत थी, जबकि उसके चार विकेट बचे थे। ऐसे में कप्तान पुजारा ने जिम्मेदारी उठाई और 45वें ओवर में 22 रन बटोरे। उन्होंने लियाम नॉर्वेल के इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा दो बार दो रन भाग कर बटोरे। इसके बाद पुजारा ने 73 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी तीन ओवर में ससेक्स को जीत के लिए 31 रन चाहिए थे। 49वें ओवर में हैनन डेल्बी ने पुजारा को बोल्ड कर दिया और साथ ही ससेक्स की जीत की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें