टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए पिछला साल काफी अच्छा गुजरा। पारिवारिक कलह को छोड़ दिया जाए तो शमी ने अपने खेल और तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। यही कारण था कि इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन टीम इंडिया के लिए किया गया।
विज्ञापन
2 of 10
मोहम्मद शमी
पिछले एक साल में शमी ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे। बीसीसीआई द्वारा सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर देने से लेकर कुछ महत्वपूर्ण सीरीज में चयन नहीं होने तक और पत्नी के साथ घरेलू विवाद से लेकर मैच फिक्सिंग तक उन्होंने काफी कुछ देखा।
विज्ञापन
3 of 10
मोहम्मद शमी
- फोटो : social media
बावजूद इसके शमी ने हार नहीं मानी और अपने खेल पर ध्यान दिया। इतना ही नहीं अपनी गेंदबाजी में बदलाव करते हुए सटीक गेंदबाजी और लाइन लेंग्थ की वजह से उन्होंने टीम में वापसी करने में सफलता हासिल की।
4 of 10
मोहम्मद शमी
- फोटो : social media
अब शमी की जिंदगी फिर से एक बार पटरी पर लौट चुकी है और वो क्रिकेट वर्ल्ड कप का 12वां संस्करण खेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 10
शमी
- फोटो : social media
इसी बीच शमी ने एक इंटरव्यू में वर्ल्ड कप को लेकर अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। शमी ने बल्लेबाजों को चेतावनी देते हुए कहा कि, 'इस बार उनके पास गेंदबाजी में कई तरह के हथियार हैं'।
विज्ञापन
6 of 10
मोहम्मद शमी
उन्होंने कहा कि, 'वो इस बार बल्लेबाजों को अपने घातक यॉर्कर से रोकेंगे और वर्ल्ड कप में इसका जमकर उपयोग करेंगे'।
विज्ञापन
7 of 10
mohammed shami
शमी ने आगे कहा कि, 'इस बार वो तेज गेंदों के साथ, स्विंग और यॉर्कर का भी खूब इस्तेमाल करेंगे।
8 of 10
विराट, भुवनेश्वर और शमी
- फोटो : icc
शमी इस बार वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर गेंदबाजी का भार संभालेंगे। उन्होंने टीम इंडिया की गेंदबाजी को दमदार बताते हुए उसका हिस्सा होने पर आभार भी जताया।
9 of 10
मोहम्मद शमी
शमी के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने इस साल खेले गए 11 मैचों में 26.42 की औसत से 19 विकेट झटके हैं। वहीं शमी ने IPL में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 24.68 की औसत से पंजाब के लिए 19 विकेट लिए।