फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को विश्व कप दिलाएगी रोहित-धवन की दमदार जोड़ी, सबूत हैं ये रिकॉर्ड

Sun, 19 May 2019 09:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित धवन - फोटो : social media
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के संन्यास लेने के बाद भारतीय शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बखूबी निभाने वाले रोहित शर्मा और शिखर धवन वर्तमान समय में दुनिया की सबसे सफल सलामी जोड़ी के रूप में विश्व कप में कदम रखेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शिखर - फोटो : social media
रोहित और धवन ने मिलकर अब तक 101 वनडे मैचों में साझेदार के तौर पर 4541 रन जोड़े हैं जो कि पिछले दस वर्षों में किसी भी सलामी जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड है। इन दोनों ने अब तक 15 शतकीय और 13 अर्धशतकीय साझेदारियां निभायी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रोहित धवन - फोटो : social media
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले विश्व कप के बाद के आंकड़ों पर भी गौर करें तब भी रोहित और धवन विश्व भर की सलामी जोड़ियों के सामने अव्वल ही साबित होते हैं। भारतीय जोड़ी ने इन चार वर्षों में 60 मैचों में 2609 रन मिलकर बनाए जिसमें आठ शतकीय और सात अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं।

4 of 7
rohit-dhawan
इन चार वर्षों में सलामी बल्लेबाजों में सर्वाधिक रन रोहित के बल्ले से निकले। उन्होंने 71 मैचों में 61.12 की औसत से 3790 रन बनाए जिसमें 15 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं। धवन इस सूची में 67 मैचों में 2848 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN
विश्व कप में भाग ले रहे सभी सलामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर गौर करें तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (9850 रन), दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (7880) और बांग्लादेश के तमीम इकबाल (6636) ने ओपनर के तौर पर रोहित (6043) से अधिक रन बनाए हैं लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय बल्लेबाज लंबे समय तक मध्यक्रम में अपनी भूमिका निभाता रहा। रोहित ने अब तक जो 206 वनडे खेले हैं उनमें से 103 मैचों में वह मध्यक्रम में उतरे।
विज्ञापन

6 of 7
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council
रोहित ने जनवरी 2013 से नियमित तौर पर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभायी और इसके बाद ओपनर के रूप में सर्वाधिक रन (6014) उन्हीं के नाम पर दर्ज हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर धवन (5286), अमला (4676), क्विंटन डिकाक (4493), मार्टिन गुप्टिल (4264) और आरोन फिेंच (4012) का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाशिम अमला क्विंटन डि कॉक - फोटो : icc
ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट महाकुंभ में भाग ले रही अन्य देशों की सलामी जोड़ियों के पिछले विश्व कप के बाद के प्रदर्शन पर गौर करें तो रोहित और धवन के बाद दक्षिण अफ्रीका के अमला और डिकाक (2442 रन), इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टॉ और जैसन राय (1675), आस्ट्रेलिया के फिंच और डेविड वॉर्नर (1350), पाकिस्तान के फखर जमां और इमाम उल हक (1269) तथा बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्य सरकार (1155) ही इन चार वर्षों में मिलकर 1000 से अधिक रन बना पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें