आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी प्रोफेशनली, पर्सनली और फिजिकली तौर पर बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि अब संभावनाएं हैं कि वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में गेंदबाजी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
मोहम्मद शमी
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मोहम्मद शमी नेट पर प्रैक्टिस करते नजर आए। इस दौरान उनके माथे पर एक बैंडेज भी लगा था। शमी को गेंदबाजी करने में थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी लय पर नियंत्रण पा ही लिया।
विज्ञापन
3 of 5
gautam gambhir
शमी को नेट पर प्रैक्टिस करते देख गंभीर भी चुप नहीं रहे। उन्होंने शमी से कहा, 'तेरी बॉल अच्छी आ रही है और लाइन भी ठीक है।' यह सुनकर शमी का आत्मविश्वास काफी बढ़ा और उन्होंने बेहतरीन लय में रहते हुए गेंदबाजी की।
4 of 5
शमी
- फोटो : SELF
बता दें कि शमी के जख्म अब ठीक हो चुके हैं और उन्हें अब गेंदबाजी करने में भी कुछ खास दिक्कत नहीं हो रही है। गौरतलब है कि देहरादून से दिल्ली आते वक्त शमी का कुछ दिन पहले एक कार एक्सीडेंट हो गया था।
इस एक्सीडेंट में शमी को गहरी चोटें आई थीं। उनके माथे पर नौ टांके भी लगे थे। इससे पहले शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने शमी का नाम नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल करने से इनकार कर दिया था।