फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक जीत के साथ मोर्ने मोर्केल ने क्रिकेट को हमेशा के लिए कहा अलविदा

Tue, 03 Apr 2018 10:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोर्ने मोर्केल
दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को जोहानसबर्ग में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में 492 रनों से हराकर इतिहास रचा। इसके साथ ही प्रोटियाज की टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही अफ्रीकी धाकड़ गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने हमेशा के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
मोर्ने मोर्केल
साल 2006 में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच से डेब्यू करने वाले मोर्केल ने अपने क्रिकेट करियर में कई सारी उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 86 टेस्ट, 117 वन-डे में 309 और 44 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 309 विकेट, वन-डे में 188 और टी-20 में 47 विकेट दर्ज है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मोर्ने मोर्केल
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान एक विशेष उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 300 अपना विकेट पूरे किए थे। 

4 of 5
मोर्ने मोर्केल - फोटो : twitter
आखिरी टेस्ट में जीत के साथ ही साथी खिलाड़ियों ने मोर्ने मोर्केल को आखिरी विदाई दी। इस टेस्ट के साथ मोर्केल ने हमेशा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं दक्षिणी अफ्रीकी जर्सी में अपने इस सफर के हर लम्हें को जिया है। मैं अपने साथी खिलाड़ियों, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट, अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। मेरे अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट बचा है और मैं आगे आने वाले सफर के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोर्ने मॉर्कल
बता दें कि इस सीरीज से पहले ही मोर्केल ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'यह फैसला लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन मेरा मानना है कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए यह बिलकुल सही समय है। मेरा युवा परिवार है और पत्नी विदेशी है। इंटरनेशनल क्रिकेट का मौजूदा कार्यक्रम बहुत व्यस्त है, जिससे हम पर काफी दबाव होता है। मैं अब अपने परिवार को प्राथमिकता देना चाहता हूं, जिससे आगे बढ़ने में हमें फायदा मिलेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें