फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान नहीं टीम इंडिया है मिसबाह की विश्व कप 2019 में पसंदीदा टीम

Tue, 11 Jun 2019 08:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मिसबाह उल हक, टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक ने मंगलवार को प्रदर्शन के आधार पर मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड को शीर्ष दो टीमों के रूप में चुना। पाकिस्तान के समाचार चैनल ने 45 साल के मिसबाह के हवाले से कहा, 'प्रदर्शन के आधार पर भारत और इग्लैंड कागज पर दो सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं। इसके बाद बाकी टीमों का नंबर आता है।' 
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
भारत ने वर्ल्ड कप में अब तक दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ अपने मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की हैं। दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मिसबाह ने कहा कि पाकिस्तान अपने दिन 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान ने कहा, 'आपका एक दिन खराब होता है और सब कुछ गलत हो जाता है। पाकिस्तान सभी टीमों के लिए खतरनाक बना रहेगा।' पाकिस्तान ने अब तक तीन मैच खेले हैं। टीम को वेस्ट इंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह इंग्लैंड को हराने में सफल रहा, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। 
विज्ञापन

4 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान अपने अगले मैच में बुधवार को टॉन्टन में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में अब भी खेल रहे मिसबाह ने कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिन टीमों के पास विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और स्पिनर हैं वे फायदे में रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें