Mahindra Marazzo M8 Variant
महिंद्रा ने बड़े यूजर ग्रुप को टारगेट करते हुए अपनी एमपीवी कार मराजो को 9.99 लाख की कीमत में लांच किया था। हालांकि महिंद्रा ने मराजो को केवल डीजल इंजन के साथ ही लांच किया था, लेकिन पेट्रोल इंजनों बढ़ती लोकप्रियता के चलते मराजो को जल्द ही पेट्रोल इंजन के साथ लांच किया जाएगा। महिंद्रा अगले 3-4 महीनों में अपनी कारों में बीए,-6 इंजन देना शुरू करने वाली है और महिंद्रा XUV300 पहली कार होगी, जिसे बीएस-6 में अपडेट किया जाएगा।
वहीं कंपनी मराजो का पेट्रोल वेरियंट इस साल त्यौहारी सीजन दीपावली के आसपास लांच कर सकती है। महिंद्रा मराजो में बीएस-6 मानक वाला 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा और यह 17.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।