फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को चैंपियन बनाने वाला कोच अब श्रीलंका में बहाएगा पसीना

Sat, 16 Nov 2019 03:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीलंका क्रिकेट फैंस
विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे मिकी ऑर्थर अब श्रीलंका क्रिकेट टीम से जुड़ने जा रहे हैं। श्रीलंकाई बोर्ड के अनुसार ऑर्थर को श्रीलंका टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकता है, इसके लिए बातचीत चल रही है। मिकी ऑर्थर अगर श्रीलंकाई टीम के कोच बनते हैं, तो उनकी पहली चुनौती पाकिस्तानी टीम ही होगी। पाकिस्तान की जमीन पर श्रीलंकाई टीम अगले महीने से टेस्ट सीरीज खेलेने वाली है और सीरीज के दोनों टेस्ट मैच वर्ल्ड चैंपियनशिप के तहत खेली जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
मिकी आर्थर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग तय है कि ऑर्थर ही श्रीलंकाई टीम के अगले हेड कोच होंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। श्रीलंकाई बोर्ड ने वर्तमान मुख्य प्रशिक्षक चंदिका हथुरासिंघे को इस पद हटाने के बाद ही आर्थर के नाम का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
babar azam mickey arthur
श्रीलंकाई बोर्ड विश्व कप 2019 के बाद से ही हेड कोच बदलने की तैयारी कर रहा था। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश भी इस दौड़ में शामिल थे, लेकिन मिकी ऑर्थर एशियाई टीमों को बेहतर समझते हैं, लिहाजा बोर्ड ने उनके नाम को ही ज्यादा प्रमुखता दी गई है।
विज्ञापन

4 of 4
Mickey Arthur
बोर्ड के सदस्य एश्ले डिसिल्वा ने कहा कि हमने मिकी से बातचीत की है। बहुत जल्द ही ऑर्थर के साथ कांट्रेक्ट समेत तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। आर्थर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के भी हेड कोच रह चुके हैं। 2016 से सितंबर 2019 तक वो पाकिस्तान के हेड कोच रहे। 2017 में उन्होंने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी और इसके बाद टी-20 में भी टीम को नंबर बनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें