आने वाले साल में ऑटोमोबाइल कंपनियां कई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली हैं। इलेक्ट्रिक कार की होड़ में Maruti, Tata, MG Motors और Nissan जैसी बेहतरीन कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं किस कंपनी की कौन सी कार भारतीय बाजार में देने वाली है दस्तक...
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki WagonR
Maruti Suzuki WagonR
Maruti Suzuki अपनी नई इलेक्ट्रिक वैगन-आर को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक वैगन-आर की कई अलग-अलग शहरों में टेस्टिंग चल रही है। वैसे कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कब तक इलेक्ट्रिक WagonR को लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कंपनी इसे अगले साल ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Nexon EV
- फोटो : Social Media
Tata Nexon
इलेक्ट्रिक वाहनों का इंतजार कर रहे ग्राहको के लिए Tata भी कार लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी Tata Nexon का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। कंपनी पहले ही इसका टीजर वीडियो जारी कर चुकी है। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार से पर्दा अगले महीने 16 दिसंबर, 2019 को उठाया जा सकता है।
4 of 5
MG Motors Electric SUV
MG eZs
Hector की कामयाबी के बाद अब MG मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eZS को भारत में लॉन्च करेगी। नई eZS एक क्रॉसओवर है। इसका डिजाइन इसकी खासियत माना जा रहा है। अभी हाल ही में कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे इसी साल दिसंबर तक भारत में लॉन्च कर सकती है। वैसे लॉन्च के बाद ही कीमत का सही पता चलता है, लेकिन अनुमान है कि नई eZS की संभावित कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Nissan Leaf
अगले साल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ (Nissan Leaf) भी भारत में लॉन्च होगी। इस साल जनवरी में निसान ने खुद इसका खुलासा किया था। एक इलेक्ट्रिक कार होने के साथ निसान लीफ की एक और खासियत है कि यह आपके घर को भी रोशन कर सकती है।