फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबानी जंग: कोहली-विलियमसन की तुलना पर भिड़े माइकल वॉन और सलमान बट

Sun, 16 May 2021 07:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली, माइकल वॉन और सलमान बट - फोटो : social media
भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष केन विलियमसन में कौन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है, इस मुद्दे पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और पाकिस्तान के सलमान बट के बीच रविवार को जुबानी जंग छिड़ गई।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान बट्ट
वॉन ने बट पर कटाक्ष करते हुए यहां तक कह दिया कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को मैच फिक्स करते समय भी इसी तरह की स्पष्टता दिखानी चाहिए थी।इसकी शुरुआत वॉन के न्यूजीलैंड के मेजबान प्रसारक स्पार्क स्पोर्ट को दिए गए साक्षात्कार से हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि विलियमसन भारतीय होता तो उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आंका जाता।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान बट्ट
उन्होंने कहा, 'लेकिन ऐसा नहीं है और आपको यह कहने का अधिकार नहीं है कि विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग आप पर बरसने लगेंगे। इसलिए कुछ अधिक क्लिक और लाइक के लिये आप कहते हो कि विराट सर्वश्रेष्ठ है। केन विलियमसन भी सभी प्रारूपों में समान रूप से सर्वश्रेष्ठ है।'

4 of 7
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉट फिक्सिंग मामले के कारण 2010 में 10 साल (जिसे बाद में पांच साल कर दिया गया) का प्रतिबंध झेलने वाले बट ने कोहली और विलियमसन के बीच गैरजरूरी तुलना करके विवाद पैदा करने के लिये वॉन की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन

5 of 7
Michael Vaughan
बट ने कहा, 'कोहली ऐसे देश से है जहां की जनसंख्या बहुत अधिक है और इसलिए उनके प्रशंसकों की संख्या अधिक है। इसके अलावा वर्तमान समय में दुनिया के किसी भी अन्य बल्लेबाज के नाम पर 70 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज नहीं हैं। वह लंबे समय से बल्लेबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाये हुए है क्योंकि उसका प्रदर्शन बेजोड़ रहा है। इसलिए तुलना का क्या मतलब बनता है।'
विज्ञापन

6 of 7
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'और इन दोनों के बीच तुलना कौन कर रहा है? माइकल वॉन। वह इंग्लैंड के लिए अच्छा कप्तान रहा होगा लेकिन वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते थे वह आंकड़ों में नहीं दिखता है। वह अच्छे टेस्ट बल्लेबाज थे लेकिन उन्होंने वनडे में एक भी शतक नहीं लगाया।'वॉन इससे चिढ़ गए और उन्होंने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग के बहाने बट की खिल्ली उड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर
वॉन ने ट्वीट किया, 'मुझे नहीं पता कि हेडलाइन क्या है लेकिन मैंने देखा है कि सलमान ने मेरे बारे में क्या कहा है। वह अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र है लेकिन मैं चाहता था कि 2010 में जब वह मैच फिक्स कर रहे थे तब भी उनके दिमाग में इस तरह के स्पष्ट विचार होते।'
 

No idea what the headline is ... but I seen what Salman has said about me ... that’s fine and he is allowed his opinion but I wished he had such a clear thought of mind back in 2010 when he was Match fixing !!! https://t.co/EkDWuH7Vi4

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) May 16, 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें