फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs MI Highlights: धोनी ने रोहित शर्मा से लिया बदला; जडेजा-रहाणे ने चेन्नई को दिलाई जीत, मुंबई की दूसरी हार

Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

MI vs CSK highlights, IPL 2023: चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने रोहित शर्मा की टीम से मिली पिछली हार का बदला ले लिया। 2022 में दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे। पहले मैच में चेन्नई को जीत मिली थी और दूसरे मुकाबले में मुंबई जीती थी। धोनी की सेना ने इस बार हिसाब चुकता कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई की लगातार दूसरी जीत
तीन मैचों में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में उसकी लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शिकस्त दी थी।

4 of 6
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
रहाणे और ऋतुराज की शानदार पारी
रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 225.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई का कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका
इससे पहले मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22, कप्तान रोहित शर्मा ने 21, ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 और कैमरन ग्रीन ने 12 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स पांच, अरशद खान दो और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने नाबाद पांच रन बनाए। टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुषार देशपांडे ने रोहित शर्मा को किया बोल्ड - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे को दो-दो सफलता मिली। सिसांदा मगाला ने एक विकेट अपने नाम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें