फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: पूर्व क्रिकेटर ने सलमान खान के गाने पर निकाली भड़ास, कहा- दक्षिण भारत की संस्कृति का किया अपमान

Sat, 08 Apr 2023 04:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में सलमान के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू हैं। फिल्म की शूटिंग मई 2022 में शुरू हुई और इस साल की शुरुआत में फरवरी में खत्म हुई।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण, सलमान खान और वेंकटेश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के कई गाने आ गए हैं। इस फिल्म के नए गाने 'येंतम्मा' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें साउथ स्टार वेंकटेश नजर आ रहे हैं। वहीं, अंत में सुपरस्टार रामचरण भी डांस करते हुए दिखाई दिए। इस गाने को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। भारत के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सलमान खान और वेंकटेश को चमकीले पीले रंग की शर्ट, मुंडू (धोती) और धूप के चश्मे में डांस करते हुए दिखाया गया है। भारत के लिए नौ टेस्ट और 16 वनडे खेलने वाले लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने धोनी के अनुचित उपयोग के कारण गाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद हास्यास्पद और दक्षिण भारतीय संस्कृति को अपमानित करने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
शिवरामकृष्णन ने ट्वीट में क्या लिखा?
शिवरामकृष्णन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "यह बेहद हास्यास्पद है और हमारी दक्षिण भारतीय संस्कृति का अपमान करने वाला है। यह लुंगी नहीं, यह धोती है। एक पारंपरिक पोशाक को घृणित तरीके से दिखाया जा रहा है।"

4 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की राधे हुई थी फ्लॉप
'येंतम्मा' को विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया है। गाने में रैप का एक अतिरिक्त हिस्सा रफ्तार द्वारा लिखा और गाया गया है। गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है और पायल देव ने म्यूजिक दिया है। सलमान एक बार फिर ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म राधे दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही थी। हालांकि, शाहरुख खान की फिल्म पठान में उनके कैमियो ने प्रशंसकों में नई ऊर्जा भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम
'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में सलमान के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू हैं। फिल्म की शूटिंग मई 2022 में शुरू हुई और इस साल की शुरुआत में फरवरी में खत्म हुई। यह ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें