फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शतकवीर' पुजारा का मुरीद हुआ यह कंगारू खिलाड़ी, बोला- उनसे सीख लेना चाहूंगा

Fri, 04 Jan 2019 08:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
cheteshwar pujara
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे नंबर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा है कि चौथे टेस्ट के नतीजे में पहली पारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और उन्हें भारत के चेतेश्वर पुजारा का अनुकरण करते हुए लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी। पुजारा ने पहले दिन नाबाद 130 रन बनाए जिससे भारत ने चार विकेट पर 303 रन का स्कोर खड़ा किया। यह सीरीज में पुजारा का तीसरा शतक है। 
विज्ञापन

2 of 5
pujara agarwal
लाबुशेन ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद गुरुवार को कहा, 'वह स्तरीय खिलाड़ी हैं। क्रीज पर खेलते हुए उनके पास समय और धैर्य होता है। उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की उससे निजी तौर पर मैं सीख लेना चाहूंगा। उन्होंने काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी की और वह पूरी सीरीज के दौरान ऐसा करता रहे। हमें भी ऐसा ही करने की जरूरत है, जिससे कि बड़ा स्कोर खड़ा कर सकें।' इससे पहले ऐडिलेड और मेलबर्न में क्रमश: पहले और तीसरे टेस्ट की पहली पारियों में भी उन्होंने शतक जड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 5
पुजारा
लाबुशेन ने कहा, 'अगर दूसरे दिन गेंदबाज सही लाइन और लेंथ के साथ सही क्षेत्र में गेंदबाजी करते हैं तो मुझे भरोसा है कि हम जल्दी विकेट हासिल कर सकते हैं और उन्हें 400 रन से कम के स्कोर पर आउट कर सकते हैं। विकेट 3 दिन तक अच्छा रहता है और इसके बाद तेजी से टूटता है। इसलिए हमारे लिए पहली पारी महत्वपूर्ण होगी।' 

4 of 5
पुजारा
लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाले लाबुशेन ने पुजारा को गेंदबाजी की तो इस बल्लेबाज ने उनके पहले ही ओवर में 3 चौके जड़ दिए। इस ऑलराउंडर ने पूरे दिन में सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी की। अपने तीसरे ही टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की भूमिका के बारे में पूछने पर लाबुशेन ने कहा, 'थोड़ा दबाव था। पहली गेंद ठीक थी और इसके बाद मैंने कुछ शॉर्ट गेंद फेंकी। अंतिम 3 ओवर गेंदबाजी के लिए जब मैं आया तो मैं सकारात्मक था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेतेश्वर पुजारा
उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि दूसरे दिन मेरी भूमिका एक छोर पर रन गति पर अंकुश रखना और तेज गेंदबाजों को आराम देना होगी, जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि वे प्रत्येक स्पैल के लिए तरोताजा होकर आएं।' ऐडिलेड और मेलबर्न में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में बाजी मारी जिससे मेहमान टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। इनपुट-भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें