फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी, टेस्ट सीरीज में भारत का होगा सूपड़ा साफ

Tue, 22 Dec 2020 06:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ का मानना है कि एडीलेड में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है और मेजबान टीम 4-0 से क्लीन स्वीप कर सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC
एडीलेड में पहले टेस्ट में भारत को दूसरी पारी में टेस्ट क्रिकेट के उसके न्यूनतम स्कोर 36 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। यह पूछने पर कि क्या भारत की वापसी की उम्मीद दिख रही है, उन्होंने कहा, 'कोई उम्मीद नहीं। कोई उम्मीद नहीं है।'
 
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय टीम - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'एडीलेड टेस्ट में वे जीत सकते थे। विराट कोहली एक ही टेस्ट खेल रहा था। मुझे लगा था कि वहां के हालात भी उनके अनुकूल थे।' उन्होंने कहा, 'अब नहीं लगता कि वे वापसी कर पाएंगे। पहला टेस्ट तीन दिन में हारने के बाद तो बिल्कुल नहीं। ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीतेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्राड हाडिन ने भी कहा कि पहला टेस्ट भारत के लिए जीतने का सुनहरा मौका था और अब वापसी करना असंभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें