अभी तक जानवरों के लिए शमशान धाट की कोई व्यवस्था नहीं थी, परंतु बहुत जल्द दिल्ली के द्वारका में पशुओं के लिए शमशान घाट बनने जा रहा है। अब दिल्ली में घर में पशुओं को पालने वाले लोग उनका अंतिम संस्कार भी करा सकेंगे। आपको बता दें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारका में 'स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम' का निर्माण कराने जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) का दावा है कि ये भारत का पहला 'स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम' होगा।